CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के कुरूद पहुंची हेरोइन, लेकर आए दो युवकों को पुलिस ने घेर कर दबोचा, अंतर्राज्यीय तस्कर पर दुर्ग पुलिस की कड़ी नजर, 90 हजार की हेरोइन सहित दोनों युवक गिरफ्तार

भिलाई के कुरूद पहुंची हेरोइन, लेकर आए दो युवकों को पुलिस ने घेर कर दबोचा, अंतर्राज्यीय तस्कर पर दुर्ग पुलिस की कड़ी नजर, 90 हजार की हेरोइन सहित दोनों युवक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 15/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जनवरी। भिलाई के थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास कुरूद से 9.3 ग्राम मादक पदार्थ हेराईन (चिट्टा), इलेक्ट्रानिक तौल मशीन समेत पुलिस ने दो युवकों को धरदबोचा है। दोनों युवक ग्राहक को सप्लाई करने खड़े थे तभी जामुल पुलिस टीम ने इन्हें पकड़ा है। एन्टी क्राईम, सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना जामुल की इस संयुक्त कार्यवाही में दुर्ग पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

आपको बता दें कि दुर्ग जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ नशा मुक्ति अभियान की मुहिम एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने शुरू की है जिससे जिले के सभी थाना नशे के सौदागरों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक तापेश्वर नेताम व थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान टीम को शाम 4 बजे पता चला कि दो व्यक्ति खण्डहर स्कूल अटल आवास के सामने कुरूद के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं।

बताए स्थान पर घेराबंदी करते हुए टीम ने रेड कार्यवाही की और  ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज निवासी सुरेन्द्र सिंह व उसके साथी कैलाश नगर निवासी विजेन्द्र पासवान को पकड़ा। मौके पर इनकी तलाशी लेने पर आरोपियों के अलग-अलग कब्जे से जुमला 9.3 ग्राम मादक पदार्थ हेराईन (चिट्टा) व इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मिली। थाना जामुल से आरोपियों के विरूद्ध धारा 21 (बी), 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी जामुल कपिल देव पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र सिंह पिता परमजीत सिंह (27 वर्ष) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर हचखोज भिलाई तथा विजेन्द्र पासवान पिता स्व. रामचंद्र पासवान (29 वर्ष) निवासी जलाराम रेस्टोरेंट के पीछे, नेहा ट्रेडर्स के पास, कैलाश नगर भिलाई हैं।

You Might Also Like

Mule Account Gang Bust: 111 खातों से 86 लाख का खेल, दुर्ग में ‘किराए के खातों’ से चल रहा था ठगी का धंधा

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

Bilaspur Circuit House Controversy: CM दौरे में सर्किट हाउस गेट पर टकराव, भाजपा नेत्री-पुलिस आमने-सामने

Mungeli Murder Case : संपत्ति के लिए सगा भाई बना हत्यारा, मुंगेली में रिटायर्ड लेखापाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

AK47 Naxal Surrender Chhattisgarh : डेडलाइन के दिन बड़ा सरेंडर! कांकेर में AK-47 के साथ दो इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार

Newsdesk Admin 15/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Municipal Budget 2026: 240 करोड़ का प्लान, पानी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव

जगदलपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के…

Chhattisgarh Weather Alert: बदला मौसम, अगले 48 घंटे आंधी-बारिश और ओलों का खतरा

छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ले ली…

Mule Account Gang Bust: 111 खातों से 86 लाख का खेल, दुर्ग में ‘किराए के खातों’ से चल रहा था ठगी का धंधा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगी के खिलाफ…

Kharoond River Bridge Closure: एक महीने की बंदी से हड़कंप, रिहर्सल में खुली ट्रैफिक सिस्टम की पोल

छत्तीसगढ़ के भिलाई-कुम्हारी इलाके में खारून नदी पर…

Karan Johar Show Contestants
Karan Johar Show Contestants : ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ में नहीं दिखेंगे समर्थ जुरेल? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

सीजी भास्कर, 31 मार्च। प्राइम वीडियो के चर्चित…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Mule Account Gang Bust: 111 खातों से 86 लाख का खेल, दुर्ग में ‘किराए के खातों’ से चल रहा था ठगी का धंधा

31/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Raipur De-addiction Center Abuse: नशामुक्ति केंद्र में क्रूरता, आदिवासी युवक पर पाइप से हमला, वीडियो से खुला राज

31/03/2026
Mungeli Murder Case
अपराधछत्तीसगढ़

Mungeli Murder Case : संपत्ति के लिए सगा भाई बना हत्यारा, मुंगेली में रिटायर्ड लेखापाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

31/03/2026
AK47 Naxal Surrender Chhattisgarh
अपराधछत्तीसगढ़

AK47 Naxal Surrender Chhattisgarh : डेडलाइन के दिन बड़ा सरेंडर! कांकेर में AK-47 के साथ दो इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?