CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के चर्चित हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सेवक राम से गैंगस्टर तपन का कनेक्शन नहीं जोड़ पाई पुलिस, मिला संदेह का लाभ और तपन सरकार दोष मुक्त

भिलाई के चर्चित हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सेवक राम से गैंगस्टर तपन का कनेक्शन नहीं जोड़ पाई पुलिस, मिला संदेह का लाभ और तपन सरकार दोष मुक्त

By Newsdesk Admin
12/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। छ: महीने पहले खुर्सीपार निवासी शुभम राजपूत की हत्या के मामले में न्यायालय ने गैंगस्टर तपन सरकार को दोषमुक्त कर दिया है।

आपको बता दें कि मामले के मुख्य आरोपी सेवकराम निषाद ने पुलिस पूछताछ में बयान दिया था कि उसने तपन सरकार के कहने पर शुभम की हत्या की है। पुलिस ने मामले में तपन सरकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की 21 फरवरी 2024 को दुर्ग जेल में हार्ट अटैक से पहले ही मौत हो चुकी है। सुनवाई के दौरान न्यायालय के समक्ष दुर्ग पुलिस तपन सरकार और मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद के बीच कनेक्शन को नहीं जोड़ पाई जिसमें संदेह का लाभ देते हुए न्यायालय ने तपन सरकार को इस मामले में दोषमुक्त करार दिया है।

भिलाई खुर्सीपार निवासी शुभम राजपूत हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सेवकराम ने गिरफ्तारी बाद पुलिस को जानकारी दी थी कि शुभम राजपूत खुद को तपन सरकार का आदमी बताता था और उसके कहने पर ही लोगों से बेजा वसूली करता था। घटना की रात शुभम राजपूत उससे वसूली करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान हुए विवाद के बाद आरोपी सेवकराम ने कटर मारकर शुभम की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया था कि सेवकराम ने तपन सरकार के कहने पर शुभम राजपूत की हत्या की थी। हत्याकांड के करीब दो महीने बाद मई में पुलिस ने सेवक राम के बयान के आधार पर तपन सरकार को आरोपी बनाया था और सुनवाई के लिए चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनीता टोप्पो के न्यायालय में पेश किया था। तपन सरकार की ओर से अधिवक्ता राजकुमार तिवारी ने बताया कि न्यायालय में सुनवाई के दौरान पुलिस तपन सरकार और सेवकराम निषाद के बीच कनेक्शन नहीं जोड़ पाई। तपन सरकार को सेवकराम से कभी मेल मुलाकात करते किसी ने नहीं देखा था। इस आधार पर न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए तपन सरकार को दोषमुक्त कर दिया है।

पीएम आवास के हितग्राहियों से निगम का सीधा संवाद
Chhattisgarh Elephant Viral Video : मौत से खिलवाड़, पत्थर मारकर हाथी को उकसाने का खौफनाक वीडियो वायरल
Grand Ganga Aarti on Ganga Dussehra : रामानुजगंज में होगी कन्हर नदी तट पर तैयारियां तेज
भिलाई सेक्टर-1 ओवरब्रिज पर बाईक की ठोकर से खुर्सीपार का युवक घायल, जबड़ा और सिर में गंभीर चोट, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल
Big Break Today : सामान्य सीटों पर भी प्रवेश पा सकेंगे ST SC और OBC के मेधावी छात्र, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?