सीजी भास्कर 22 अप्रैल I सार्वजनिक स्थान पर बैठकर सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोगों से अंकों पर पैसे लेकर दांव लगवा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। यह पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैI (Durg Police Action)
आदर्श नगर में सट्टा संचालन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई : Durg Police Action
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को थाना छावनी क्षेत्र के आदर्श नगर कैम्प-01 स्थित सियान सदन पानी टंकी के सामने एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम सट्टा चलाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया
रेड के दौरान आरोपी नौसाद अली (45 वर्ष), निवासी आदर्श नगर कैम्प-01, गोरखनाथ मंदिर के पास, थाना छावनी, जिला दुर्ग को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से सट्टा पर्चियां, नगदी और एक मोबाइल फोन जब्त किया।
सट्टा पर्ची, नकदी और मोबाइल जब्त : Durg Police Action
पुलिस द्वारा जब्त सामान में 11 नग सट्टा पर्ची, एक मोबाइल फोन और लगभग 1000 रुपये नकद शामिल हैं। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 2000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लंबे समय से अवैध गतिविधियों में शामिल था आरोपी
जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त था। पूछताछ में सामने आया कि वह अवैध रूप से सट्टा संचालित कर आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश कर रहा था।
इलाके में उसकी गतिविधियों की सूचना पहले से मिल रही थी, जिसके बाद पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।(Durg Police Action)


