CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Political Party Deregistration :  छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच समेत छत्तीसगढ़ की 9 राजनीतिक पार्टियों की मान्यता खतरे में

Political Party Deregistration :  छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच समेत छत्तीसगढ़ की 9 राजनीतिक पार्टियों की मान्यता खतरे में

By Newsdesk Admin
11/10/2025
Share
Political Party Deregistration
Political Party Deregistration

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की 9 क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों (Political Party Deregistration) की मान्यता पर अब संकट गहराता जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन दलों के खिलाफ सुनवाई पूरी कर ली है और अंतिम निर्णय अब केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जिन दलों ने बीते तीन वित्तीय वर्षों की लेखा-परीक्षित रिपोर्ट और चुनावी खर्च का ब्योरा निर्धारित समयसीमा में जमा नहीं किया है, उनकी मान्यता रद्द हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, जिन दलों की मान्यता खतरे में है, उनमें भारत भूमि पार्टी, भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी, भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी, छत्तीसगढ़ समाज पार्टी, छत्तीसगढ़िया पार्टी, पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड और राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी शामिल हैं। इन दलों ने वित्तीय रिपोर्ट (Political Party Deregistration) और चुनावी खर्च विवरण निर्धारित समय 30 नवंबर 2022, 31 दिसंबर 2023 और 15 दिसंबर 2024 तक जमा नहीं किया।

इसके अलावा, आयोग को यह भी जानकारी मिली कि इन पार्टियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाग लेने के बावजूद तय अवधि (75 या 90 दिनों) के भीतर चुनावी खर्च रिपोर्ट (Political Party Deregistration) भी नहीं सौंपी। निर्वाचन आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29ए और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

9 अक्टूबर 2025 को आयोजित सुनवाई में कुछ दलों की ओर से जवाब नहीं आने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने यह मामला केंद्रीय निर्वाचन आयोग (Political Party Deregistration) को भेज दिया है। केंद्रीय आयोग अब एक महीने के भीतर यह तय करेगा कि इन दलों की मान्यता बरकरार रहेगी या इन्हें पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची से हटा दिया जाएगा।

क्या कहता है नियम

धारा 29ए के अनुसार, कोई भी पंजीकृत राजनीतिक दल यदि अपने सालाना ऑडिट रिपोर्ट और चुनावी खर्च का ब्योरा समय पर जमा नहीं करता, तो उसकी मान्यता रद्द की जा सकती है। यह कदम राजनीतिक पारदर्शिता और वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनिवार्य माना गया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इन 9 दलों की मान्यता रद्द होती है, तो राज्य में सक्रिय क्षेत्रीय राजनीति को बड़ा झटका लगेगा और छोटे संगठनों का अस्तित्व खतरे में आ सकता है।

Resort Politics : बहुमत से दूर विजय की TVK ने चली सबसे बड़ी चाल! रिसॉर्ट से तय होगा तमिलनाडु का नया सुल्तान
CM vs Home Minister Row : सीएम बोले ऑपरेशन चला, गृहमंत्री ने किया खंडन: भूपेश बघेल बोले– सरकार में भरोसे का संकट, कोई एक हटे
All-Party Delegation : प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के दिए नाम न शामिल करने पर जयराम रमेश का बड़ा बयान
Sankara-Jaitpuri Road : भाजपा पर अड़ंगा डालने का आरोप, बारिश में सड़क खोदकर खराब करने का दावा
Sanjay Raut Claim: महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, विधायकों को लेकर बड़े दावे से बढ़ी हलचल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?