CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संविधान हत्या’ की तारीख पर सियासी बवाल! संजय राउत बोले- इंदिरा ने सम्मान से लगाया आपातकाल, BJP पर साधा निशाना

संविधान हत्या’ की तारीख पर सियासी बवाल! संजय राउत बोले- इंदिरा ने सम्मान से लगाया आपातकाल, BJP पर साधा निशाना

By Newsdesk Admin 25/06/2025
Share

सीजी भास्कर 25 जून साल 1975 में 25 जून के दिन उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी. इसी के चलते आज 25 जून के दिन जहां एक तरफ बीजेपी इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है. वहीं, दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत इमरजेंसी लगाने को लेकर इंदिरा गांधी का बचाव करते नजर आरहे हैं.

साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी की तारीफ करते हुए कहा, इंदिरा गांधी ने संविधान का पूरा सम्मान करते हुए उस वक्त आपातकाल लगाया था.संजय राउत ने कहा, जब देश की सुरक्षा को बाहरी या अंदर की शक्ति से कोई धोखा होता है, कोई अराजकता फैलाना चाहता है तो प्रधानमंत्री राष्ट्रपति की मंजूरी से आपाताकाल लगा सकते हैं. यह किसी भी सरकार को संविधान की तरफ से दिया हुआ अधिकार है. इंदिरा गांधी ने संविधान का पूरा सम्मान करते हुए उस वक्त आपातकाल लगाया था.आपातकाल को संवैधानिक मान्यता प्राप्तसंजय राउत ने इमरजेंसी लगाने का बचाव करते हुए आगे कहा, किसी भी लोकतंत्र में आपातकाल को एक संवैधानिक मान्यता दी गई है. उसे संविधान हत्या दिवस नहीं मान सकते. इंदिरा गांधी उस वक्त भी हेरा-फेरा करके चुनाव जीत सकती थी, जो आज हो रहा है. लेकिन आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी ने चुनाव का ऐलान किया और वो चुनाव हार गईं.

उनकी पार्टी हार गई. उन्होंने स्वीकार कर लिया, लेकिन आज क्या ऐसा हो रहा है?बीजेपी पर साधा निशानाशिवसेना के नेता ने कहा, इंदिरा गांधी के आपातकाल में सभी भ्रष्टाचारी जेल में थे. आज यह सभी लोग बीजेपी में है. इंदिरा गांधी ने संविधान का हथियार जो है उसका इस्तेमाल किया और आपातकाल लगाया. संविधान के दायरे में आपातकाल लगाया है. लेकिन बीजेपी की सरकार ने अघोषित आपातकाल में सभी को कुचल दिया है. लेकिन संविधान हत्या दिवस की जो यह बात चल रही है वो 1975 की मत करिए, 2014 से 2025 तक देश में जो अघोषित आपातकाल चल रहा है आप उसके ऊपर संविधान हत्या दिन मनाइए.बीजेपी को नौटंकी करने का नशा है, आपातकाल को 50 साल हो गए और आज संविधान हत्या दिवस क्यों? बाला साहेब ठाकरे ने आपातकाल का समर्थन किया था.

आप संविधान की बात करते हो ना जब देश में अराजकता का निर्माण होता है तब संविधान में आपातकाल का अधिकार है इंदिरा गांधी ने खुलेआम आपातकाल लगाया ,यह लोग अघोषित आपातकाल पिछले 11 साल लगा रखे हैं सरकारी संपत्ति की लूट चल रही है लोगों को जेल में डाला जा रहा है.“महाराष्ट्र में लुट शुरू है”संजय राउत ने साथ ही कहा, मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की चोरी को राहुल गांधी ने उजागर किया है. राहुल गांधी ने आपकी पोल खोल दी ये आपको मानना चाहिए.

देवेंद्र फडणवीस के ड्रीम प्रोजेक्ट समृद्धि महामार्ग में 50 फीसदी घोटाला कर उस पैसे का इस्तेमाल विधायकों को खरीदने के लिए किया गया.अब ये शक्तिपीठ के मार्ग पर लगे हैं 20 हजार करोड़ मंजूर किए हैं. इसमें से 10 हजार करोड़ ये ठेकेदारों से लेंगे. यह ठेकेदारों से पैसा लेकर महा नगरपालिका चुनाव में खर्च करेंगे. महाराष्ट्र में लुट शुरू है , महाराष्ट्र को लुट और भ्रष्टाचार में नंबर वन बनाने वाले है.

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Newsdesk Admin 25/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

रायपुर, 29 मार्च। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले…

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

अंबिकापुर, 29 मार्च। सेंट्रल जेल से जुड़ा एक…

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर, 29 मार्च। प्रदेश में गर्मी का असर…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिसामाजिक

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?