CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमेठी दौरे से पहले राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता को बताया ‘आतंक का साथी’

अमेठी दौरे से पहले राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता को बताया ‘आतंक का साथी’

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

30 अप्रैल 2025 :

UP Politics: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में मौजूद हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन आज बुधवार को वो रायबरेली से अमेठी जाएंगे. उनके अमेठी दौरे पर पहुंचने से पहले ही अमेठी में पोस्टर वार शुरू हो गया. यहां कई जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें राहुल गांधी को आतंकवादियों का साथी बताया गया है. इस पोस्टर वार के बाद अमेठी ही नहीं बल्कि देश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है.

अमेठी का पोस्टर वार से बड़ा ही पुराना नाता है. 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व अमेठी में लापता संसद के पोस्ट जगह-जगह पर लगे थे. इसके बाद जब भी राहुल गांधी अथवा स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा होना होता था तो उनके दौरे से ठीक पूर्व रात्रि में अमेठी जिले में जगह-जगह पोस्ट लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाता था. आज वही कहानी एक बार फिर दोहराई गई है. राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहुंचने के पूर्व ही राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रात्रि में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए.

कांग्रेस नेता को बताया आतंक का साथी

राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में तीन तरह के पोस्टर लगे देखे गए हैं. इनमें एक पोस्ट में ऊपर राहुल गांधी की फोटो और नीचे ‘आतंक का साथी राहुल गांधी’ लिखा हुआ है. जबकि दूसरे पोस्टर में ऊपर ही लिखा हुआ है कि ‘आतंकियों और पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस’. उसके नीचे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की फोटो लगाकर उनका बयान लिखा गया है कि ‘सेना की कार्यवाही में जितने आतंकवादी मरते हैं उससे कहीं ज्यादा आम नागरिकों का कत्लेआम सेना द्वारा किया जाता है.’

इस पोस्टर में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी हाफिज सईद की फोटो लगाई गई है और उनका बयान लिखा हुआ है कि हमारी सोच गुलाम नबी आजाद से इत्तेफाक रखती है भारतीय सेना ऑपरेशन ऑल आउट के नाम पर निर्दोष कश्मीरियों को मार रही है. तीसरे नंबर पर कांग्रेसी नेता सैफुद्दीन सोज का बयान लिखा गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि परवेज मुशर्रफ की बात एकदम सही थी कश्मीरी आजाद होना पसंद करेंगे. इसके बाद सबसे नीचे राहुल गांधी की फोटो लगी है और लिखा हुआ है क्या राहुल गांधी और उनकी पार्टी पाकिस्तान और आतंकवादियों का एजेंडा आगे बढ़ा रही है? ‘आतंक का साथी, राहुल गांधी’

चलती बाइक में लगी आग : राइडर ने कूद कर बचाई जान, लोगों ने मिट्टी डालकर बुझाई लपटें…
ब्रह्मकुमारीज प्रमुख दादी रतनमोहिनी का 101 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद में ली अंतिम सांस, उनके नाम से है वर्ल्ड रिकार्ड
जगन्नाथ मंदिर में मुख्यमंत्री साय ने की आरती 🟠 अब शुरू होगी छेरापहरा की रस्म 🟢 निकलेगी रथ यात्रा
हनुमान मंदिर में ठहरे जैन मुनियों पर हमला, तनाव, 6 पकड़े गए
Durg Jail Death Case: हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?