CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी…GST दरों में बदलाव से बिजली सस्ती होने के chance

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी…GST दरों में बदलाव से बिजली सस्ती होने के chance

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share
Chhattisgarh Bijli Bill Half Yojana
Chhattisgarh Bijli Bill Half Yojana

सीजी भास्कर, 05 सितंबर। दो दिन पहले जीएसटी दरों में किए गए बदलावों से बिजली क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद बनी है। विशेषज्ञों का मानना है कि रिन्यूएबल एनर्जी उपकरणों और कोयला आधारित बिजली उत्पादन पर (Power Tariff Reduction) से बिजली की दरों में कमी आने वाली है।

ये बदलाव न केवल उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराएंगे बल्कि डिस्कॉम और डेवलपर्स को भी वित्तीय राहत देंगे। ताप बिजली संयंत्रों में बनी बिजली की दरों में देश में 10 पैसे प्रति यूनिट तक कमी आने की बात भी कही गई है।

क्रिसिल इंटेलिजेंस के सीनियर प्रैक्टिस लीडर और निदेशक प्रणव मास्टर का कहना है कि, “रिन्यूएबल एनर्जी उपकरणों पर जीएसटी दर को 12 से घटाकर 5 फीसद करने से ईपीसी सेवाओं (प्लांट में इंजीनियरिंग, निर्माण व खरीद की लागत) की प्रभावी दर 13.8 फीसद से घटकर लगभग 8.9 फीसद हो जाएगी।

इससे रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं की बिजली दरों में 4-5 फीसद की कमी आएगी, जो प्रति यूनिट लगभग 0.11-0.14 रुपये की बचत के बराबर है। यह (Power Tariff Reduction) डिस्कॉम्स की मांग को बढ़ाने और कॉरपोरेट उपभोक्ताओं को ओपन एक्सेस रूट अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

उपभोक्ताओं को सस्ती रिन्यूएबल बिजली का लाभ मिलेगा, जबकि डेवलपर्स की निवेश क्षमता बढ़ेगी।

दूसरी ओर, निर्माताओं को कम जीएसटी इनपुट क्रेडिट के कारण कार्यशील पूंजी चक्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।”

क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक अंकित हाखु का आकलन है कि जीएसटी दर में कमी से नई परियोजनाओं की कुल लागत में 4-7 फीसद तक की कमी आएगी और डेवलपर्स के लिए इक्विटी पर रिटर्न 100-200 आधार अंक तक सुधरेगा।

देश के कुल बिजली उत्पादन में 73 फीसद हिस्सा रखने वाले कोयला आधारित ताप बिजली पर भी जीएसटी दरों में कटौती का सकारात्मक असर होने की संभावना है।

वैसे कोयले पर जीएसटी दर को पांच से बढ़ाकर 18 फीसद किया गया है लेकिन साथ ही 400 रुपये प्रति टन का उपकर हटा लिया गया है। इससे कोयला आधारित बिजली की लागत में प्रति यूनिट 0.10 रुपये से अधिक की कमी आने की उम्मीद है।

कटौती का स्तर घरेलू कोयले की गुणवत्ता पर आधारित होगा। इससे (Power Tariff Reduction) से बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) पर वित्तीय दबाव कम होगा। हालांकि, इनपुट लागत में वृद्धि का खतरा भी है।

प्रेम में अंधी पत्नी: पति ने नहीं पिया अनार का जूस तो सांभर में मिलाया जहर…
Fire breaks out in Hamar Clinic building : अहम दस्तावेज जलकर नष्ट
बिहार के बक्सर में पति ने की पत्नी की हत्या, रिटायर्ड फौजी ने क्यों उठाया ये कदम? जानें पूरा मामला
CM Yogi Slams MK Stalin : “तमिल-मलयालम पढ़ सकते हैं तो हिंदी से क्या दिक्कत?”
Air India Plane Accident : एयर इंडिया विमान हादसा : जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित, इतने दिनों में देगी रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Accountant duped by posing as Facebook friend : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा

सीजी भास्कर, 31 मई। राजधानी रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी…

Taxes will change from June : UPI और बैंकिंग के नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सीजी भास्कर, 31 मई। जून महीने की शुरुआत…

Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 31 मई। बालोद जिले में देर…

Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

सीजी भास्कर, 31 मई। रायगढ़ जिले में नशीले…

US pressure on Iran : ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले- शर्तें नहीं मानीं तो सैन्य कार्रवाई संभव

सीजी भास्कर, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

You Might Also Like

देश-दुनिया

दलित-आदिवासी शिक्षकों की भर्ती पर बड़ा बयान: संसदीय समिति बोली – NFS टैग का इस्तेमाल तुरंत रोका जाए

18/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

अब कागज नहीं ‘MY DEED’ से होगा संपत्ति का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है यह नई व्यवस्था

18/07/2025
देश-दुनिया

नाराज हुए दिग्विजय सिंह? हाथ जोड़ते हुए कहा, ‘कांग्रेस की रैली में मंच पर नहीं बैठूंगा, लेकिन…’

29/04/2025
अपराधदेश-दुनिया

पिता और भाई ने पहले रेप किया फिर कर डाली हत्‍या, सजा सुनाकर बोले जज- तब तक सूली पर लटकाओ, जब तक दम न निकले

25/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?