CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “अब टोल पे हल्ला बोल” की तैयारी 🛑 मैनेजर का ज्ञापन लेने से किया इंकार 🛑 नाराज़ युवाओं ने दी चेतावनी “टोल टैक्स फ्री नहीं हुआ तो 11 से उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम

“अब टोल पे हल्ला बोल” की तैयारी 🛑 मैनेजर का ज्ञापन लेने से किया इंकार 🛑 नाराज़ युवाओं ने दी चेतावनी “टोल टैक्स फ्री नहीं हुआ तो 11 से उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम

By Newsdesk Admin 29/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। सरायपाली महासमुंद जिले में टोल टैक्स फ्री करने की मांग लगातार अलग अलग संगठनों द्वारा समय समय पर की जाती रही है लेकिन समस्या अब भी जब की तस बनी हुई है नतीजतन थक हार कर विरोध कर रहे युवाओं ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप 10 जुलाई तक टोल प्रबंधन को अल्टीमेटम देते हुए, मांग पूरी नहीं होने पर 11 जुलाई से उग्र प्रदर्शन चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

युवाओं का नेतृत्व कर रहें संजय चौधरी ने “CG Bhaskar” को बताया कि जब रोड एक ही हैं तो नियम अलग अलग क्यों? राजनांदगांव में सीजी 08 परमिट वाले वाहनों का टोल नहीं लिया जाता है, दुर्ग में सीजी 07 परमिट वाहनों का टोल टैक्स नहीं लिया जाता, उड़ीसा में ओडी 17 परमिट के सभी वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता तो फिर महासमुंद जिलेवासियों से ही छलावा क्यों? श्री चौधरी ने कहा कि जब वाहन खरीदते समय रोड टैक्स दे रहें हैं जीएसटी अलग से दे रहें हैं तो फिर टोल टैक्स क्यों? टोल टैक्स माफ होना चाहिए। पिछले महीने भी टोल प्रबंधन, शासन प्रशासन को हमारे द्वारा ज्ञापन दिया गया था। जिसमेें शासन प्रशासन, टोल प्रबंधन का कोई जवाब नहीं आया। अचार संहिता लागू होने के कारण प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिल पाई। उसके बाद टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी बीएससीपीएल भी बदल गई। अब आरंग टोलवे लिमिटेड ढांक झलप एवं छुईपाली टोल टैक्स की वसूली कर रही है, जिसके कारण हम पुनः कंपनी को ज्ञापन देने गए थे। कंपनी के मैनेजर ने ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। महासमुंद जिलेवासियों स्पष्ट कहा है कि 10 जुलाई तक टोल टैक्स माफ नहीं किया जाता है तो 11 जुलाई से उग्र विरोध प्रदर्शन चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन एवं टोल प्रबंधन की होगी।

ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल में शामिल आरिफ अली पिंकी ने कहा कि महासमुंद पासिंग सीजी 06 परमिट वाले सभी वाहन टोल मुक्त होने चाहिए और महासमुंद जिले में निवासरत सभी नागरिकों को आधार कार्ड या परिचय पत्र के माध्यम से टोल टैक्स फ्री की सुविधा मिलनी चाहिए। शासन प्रशासन 10 जुलाई तक अगर इस मांग पर कोई फैसला नहीं लेती है तो 11 जुलाई से विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान वीरेंद्र नायक ने बताया कि क्षेत्रवासियों को ज़िला मुख्यालय जाने के लिए टोल टैक्स देना पड़ता है, सरायपाली जाने पर हमें बार–बार टोल देना पड़ता है।‌राजनांदगांव टोल प्लाजा एवं दुर्ग टोल प्लाजा जैसी सुविधा झलप और छुईपाली में भी मिलनी चाहिए। शासन-प्रशासन टोल प्रबंधन को इस विषय पर जल्द फैसला लेना होगा।

सिंघनपुर निवासी गजेंद्र कश्यप ने कहा कि सिंघनपुर गांव के बार्डर में ही टोल का निर्माण हुआ है, ग्रामीणों को दिन में कई बार राशन सामग्री, हॉस्पिटल अन्य जरूरी कार्यों के लिए सरायपाली जाना पड़ता है और टोल टैक्स देना पड़ता जिससे अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में संजय चौधरी, वीरेंद्र नायक, आरिफ अली पिंकी, मनोज पटेल, गजेंद्र चौधरी, अनिल पटेल, पालेश्वर पटेल, वसीम हुसैन, देवेश चौधरी, गजेंद्र कश्यप, किशन नर्मदा, सूर्यकांत नायक, दिलीप पटेल, हेतराम चौधरी, बसंत पटेल, तिलक पटेल, भरत चौधरी शामिल रहे।

You Might Also Like

Arun Sao LPG Statement : गैस सिलेंडर को लेकर घबराहट पर सरकार की अपील, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- अफवाह से बचें, सप्लाई पर नजर

Paddy Procurement Delay Kanker: उठाव में सुस्ती से 41 हजार क्विंटल धान खुले में, खराब होने का बढ़ा खतरा

Mahara Samaj Bastar Foundation Day: बस्तर में माहरा समाज का 14वां स्थापना दिवस, वीरों की विरासत को किया याद

Danteshwari Temple Jagdalpur Anniversary: मां दंतेश्वरी मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव, कलश यात्रा से शुरू होगा धार्मिक उत्सव

Domestic LPG Misuse Kondagaon: होटल-ढाबों में घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, छापेमारी में 29 सिलेंडर जब्त

Newsdesk Admin 29/06/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran India LPG Tanker : ईरान ने भारत जा रहे दो एलपीजी जहाजों को दी मंजूरी, होर्मुज में फंसे टैंकरों के लिए बढ़ी राहत की उम्मीद

सीजी भास्कर, 14 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी…

Japan Emergency Alert : उत्तर कोरिया के लॉन्च से जापान में अलर्ट, टोकियो ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

सीजी भास्कर, 14 मार्च। उत्तर कोरिया ने एक…

Arun Sao LPG Statement : गैस सिलेंडर को लेकर घबराहट पर सरकार की अपील, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- अफवाह से बचें, सप्लाई पर नजर

सीजी भास्कर, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर…

Paddy Procurement Delay Kanker: उठाव में सुस्ती से 41 हजार क्विंटल धान खुले में, खराब होने का बढ़ा खतरा

Paddy Procurement Delay Kanker: छत्तीसगढ़ के Kanker जिले…

Mahara Samaj Bastar Foundation Day: बस्तर में माहरा समाज का 14वां स्थापना दिवस, वीरों की विरासत को किया याद

Mahara Samaj Bastar Foundation Day : बस्तर संभाग…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Arun Sao LPG Statement : गैस सिलेंडर को लेकर घबराहट पर सरकार की अपील, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- अफवाह से बचें, सप्लाई पर नजर

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Paddy Procurement Delay Kanker: उठाव में सुस्ती से 41 हजार क्विंटल धान खुले में, खराब होने का बढ़ा खतरा

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Mahara Samaj Bastar Foundation Day: बस्तर में माहरा समाज का 14वां स्थापना दिवस, वीरों की विरासत को किया याद

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Danteshwari Temple Jagdalpur Anniversary: मां दंतेश्वरी मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव, कलश यात्रा से शुरू होगा धार्मिक उत्सव

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?