सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। श्री रामभद्र सेवा मंडल सेक्टर 2 भिलाई के संस्थापक पं. प्रेम नारायण शर्मा जी के भाई पंडित शिवकुमार तिवारी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। (Nidhan News)
75 वर्षीय शिवकुमार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बुलापुर ग्राम में थे। उनका अंतिम संस्कार 10 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे गंगा नदी के किनारे बुलापुर जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।

वो श्रीमती प्रभा देवी के पति, पं. संदीप तिवारी, सुदीप तिवारी, प्रदीप तिवारी, श्रीमती रेवती मिश्रा के पिता एवं विमलेंदु, पूर्णेदु, सुधेंदु, सरधेंदु के चाचा थे। उनके निधन पर श्री रामभद्र सेवा मंडल सेक्टर 2 भिलाई के संचालक मंडल के सदस्य एवं पदाधिकारीयों ने दु:ख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। (Nidhan News)