CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » योगी सरकार शुरु करेगी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, यूपी में बाल कुपोषण पर होगा करारा वार

योगी सरकार शुरु करेगी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, यूपी में बाल कुपोषण पर होगा करारा वार

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने बाल कुपोषण के खिलाफ जंग को और तेज कर दिया है। अब प्रदेश के सभी आकांक्षात्मक जिलों में ‘मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान’ चलाया जाएगा. यह अभियान 3 से 6 वर्ष की उम्र के बच्चों को स्वस्थ, मजबूत और कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है.

Contents
  • हर दिन मिलेगा 400 कैलोरी और 15-20 ग्राम प्रोटीन वाला भोजन
  • वाराणसी में दिखे न्यूट्री बार के असर, बच्चों की सेहत में हुआ सुधार
  • योगी सरकार का लक्ष्य: स्वस्थ, आत्मनिर्भर और मजबूत उत्तर प्रदेश

यह निर्णय प्रदेश में पहले से चल रहे ‘संभव अभियान’ की सफलता को देखते हुए लिया गया है. सरकार ने इस नए अभियान के पायलट प्रोजेक्ट के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसमें खास तौर पर प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जिलों श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, फतेहपुर और चंदौली को शामिल किया गया है।

हर दिन मिलेगा 400 कैलोरी और 15-20 ग्राम प्रोटीन वाला भोजन

अभियान के तहत इन जिलों के 11 लाख से ज्यादा बच्चों को रोजाना 400 कैलोरी और 15 से 20 ग्राम प्रोटीन वाला पौष्टिक स्वल्पाहार दिया जाएगा. इसमें फ्लेवर्ड मिल्क, मिलेट से बनी न्यूट्री बार (चिक्की), मौसमी फल और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री शामिल होगी. एक बच्चे पर रोजाना 44 रुपये खर्च आएगा. सरकार ने इसके लिए 254 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट प्रस्तावित किया है.

वाराणसी में दिखे न्यूट्री बार के असर, बच्चों की सेहत में हुआ सुधार

इस योजना का ट्रायल पहले वाराणसी जिले में किया गया था, जहां मिलेट न्यूट्री बार बच्चों को खिलाई गई. इसके सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं. आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है, और कुपोषण के मुख्य लक्षण, अनीमिया, स्टंटिंग और अंडरवेट में कमी देखी गई है. बच्चे इसे स्वादिष्ट भी मानते हैं, जिससे वे इसे खाना पसंद करते हैं.

योगी सरकार का लक्ष्य: स्वस्थ, आत्मनिर्भर और मजबूत उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह अभियान समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए और बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए विशेषज्ञों की टीम नियमित तौर पर काम करे।

नीति आयोग के आकांक्षात्मक जिला कार्यक्रम के तहत देश के ऐसे जिलों की पहचान की गई है, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और आधारभूत ढांचे में सुधार की विशेष आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश के आठ जिले इस सूची में आते हैं। UNICEF और नीति आयोग की रिपोर्टों के अनुसार, इन जिलों में कुपोषण, अनीमिया और बच्चों में कम वज़न की दरें राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं. ऐसे में योगी सरकार की यह नई पहल इन जिलों के बच्चों के भविष्य को उज्जवल और स्वस्थ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.

अपराध व भ्रष्टाचार पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्टर-SP को सौंपा 16 बिंदुओं का ज्ञापन
CG खबर : बिलासपुर में मोदी बोले – “छत्तीसगढ़ की रामभक्ति अद्भुत है” 🟨 33,799 करोड़ के प्रोजेक्ट में गरीबों का घर, स्कूल है, रोड और बिजली है  🟩 नवारायपुर-रायपुर-अभनपुर मेमु ट्रेन का किया शुभारंभ
Big Break : कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत
आज पीएम मोदी शिवमोग्गा एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, कमल के फूल की तर्ज पर बना डिजाइन
Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब घोटाले में कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, आरोपों से किया इनकार, बोले- ट्रायल का सामना करूंगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Municipal Corporation
Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर में सड़क निर्माण पर ठेकेदारों का अतिरिक्त भुगतान का दबाव, 70 करोड़ के काम पर संकट

करीब 70 करोड़ रुपए के सड़क डामरीकरण कार्यों…

CM Sai Action : खामभाठा पुल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से ली जानकारी, तय समय में पूरा होगा निर्माण
CM Sai Action : खामभाठा पुल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से ली जानकारी, तय समय में पूरा होगा निर्माण

विकास कार्यों में देरी (CM Sai Action) को…

Share Trading Fraud
Share Trading Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 96 लाख की ठगी, फर्जी ऐप में दिखाया 1.90 करोड़ का मुनाफा

खम्हारडीह थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम…

H1N1 Cases Bastar
H1N1 Cases Bastar : बस्तर में स्वाइन फ्लू के 4 मरीज भर्ती, मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार

बस्तर में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले…

Land Use Rules Chhattisgarh : जमीन के इस्तेमाल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब बेवजह नहीं अटकेंगे विकास के काम, नियम बदलने की तैयारी
Land Use Rules Chhattisgarh : जमीन के इस्तेमाल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब बेवजह नहीं अटकेंगे विकास के काम, नियम बदलने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में जमीन के इस्तेमाल से जुड़े नियमों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?