CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Model College : रायगढ़, कोरबा, दंतेवाड़ा समेत इन जिलों में बनेंगे राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज

Raigarh Model College : रायगढ़, कोरबा, दंतेवाड़ा समेत इन जिलों में बनेंगे राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज

By Newsdesk Admin 26/04/2025
Share
Raigarh Model College
Raigarh Model College

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उच्च शिक्षा क्षेत्र (Raigarh Model College) में गुणवत्ता सुधार के लिए बड़ा रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को देश के टॉप-100 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि गुणवत्ता में सुधार किया गया तो अन्य राज्यों से भी विद्यार्थी पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे और प्रदेश की शैक्षणिक छवि राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ जैसे जिलों में, जहां पर्याप्त डीएमएफ (जिला खनिज निधि) की राशि उपलब्ध है, वहां राष्ट्रीय स्तर के मॉडल कॉलेज (Raigarh Model College) विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों को इस तरह तैयार किया जाए कि वे न केवल प्रदेश, बल्कि देश-विदेश के विद्यार्थियों को आकर्षित करें।

मुख्यमंत्री ने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नीति को तेजी से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों को शिक्षण कार्य से जोड़कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और अद्यतन जानकारियां प्रदान की जाएं। साथ ही, खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

उच्च शिक्षा सचिव डॉ. भारतीदासन ने विभागीय कार्यों (Raigarh Model College) की प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत बस्तर विश्वविद्यालय को मेरु योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रदेश के 7 शासकीय, 17 निजी विश्वविद्यालयों, 335 शासकीय और 321 निजी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी गई है।

डॉ. भारतीदासन ने रुसा 1.0 और 2.0 के तहत हुई प्रगति, प्राध्यापकों की पदोन्नति, लोक सेवा आयोग और व्यापमं के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी दी। आगामी योजनाओं में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’, कौशल उन्नयन, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों और उद्यमिता को बढ़ावा देना प्रमुख लक्ष्य होंगे।


You Might Also Like

CBSE Board Exam Middle East : मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टलीं, 10वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

UPSC Civil Services Result : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

Newsdesk Admin 26/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stock Market Crash India
Stock Market Crash India : शेयर बाजार में भारी गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक लुढ़के

सीजी भास्कर, 13 मार्च। वैश्विक तनाव और निवेशकों…

Illegal Opium Farming Case
Illegal Opium Farming Case : बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, 1.47 एकड़ खेत से 2 करोड़ की फसल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 13 मार्च। छत्तीसगढ़ के Balrampur-Ramanujganj जिले…

Iran Tech Companies Target: मिडिल ईस्ट जंग में नई ‘हिट लिस्ट’, ईरान के निशाने पर अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियां

सीजी भास्कर 13 मार्च Iran Tech Companies Target…

Jaat 2 Director: सनी देओल की ‘जाट 2’ के लिए नए डायरेक्टर की एंट्री? एक्शन फ्रेंचाइजी को मिल सकता है नया अंदाज

सीजी भास्कर 13 मार्च साल 2025 में रिलीज…

Lara Dutta Dubai Return: युद्ध के तनाव के बीच बेटी संग दुबई में फंसीं अभिनेत्री, सुरक्षित भारत लौटकर सुनाई पूरी कहानी

सीजी भास्कर 13 मार्च Lara Dutta Dubai Return…

You Might Also Like

CBSE Board Exam Middle East
शिक्षा

CBSE Board Exam Middle East : मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टलीं, 10वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

07/03/2026
Sanjay Dahriya UPSC Story
देश-दुनियाशिक्षा

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

07/03/2026
देश-दुनियाशिक्षा

Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास

07/03/2026
Surajpur School Closed Case
छत्तीसगढ़शिक्षा

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

06/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?