CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Railway AI Safety System : ट्रेन के निचले हिस्से की खराबी पकड़ेंगे हाई स्पीड कैमरे, एआई तकनीक से मिनटों में होगी जांच पूरी

Railway AI Safety System : ट्रेन के निचले हिस्से की खराबी पकड़ेंगे हाई स्पीड कैमरे, एआई तकनीक से मिनटों में होगी जांच पूरी

By Newsdesk Admin 08/11/2025
Share
Railway AI Safety System
Railway AI Safety System

सीजी भास्कर, 7 नवंबर। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे नई तकनीक (Railway AI Safety System) अपना रहा है। इससे ट्रेनों के नीचे के हिस्से यानी अंडरगियर में होने वालीं खराबियां हाई स्पीड कैमरों और खास रोलिंग लाइटों से तुरंत पकड़ी जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। पहले चरण में 98,51,698 रुपये खर्च होंगे और छह साल में काम पूरा होगा। प्रयागराज डिवीजन में पहली बार होगा, जहां कांपैक्ट डिजाइन वाला रोलिंग इन-आउट परीक्षा हट बनेगा।

Contents
ऐसे मदद करेंगी रोलिंग लाइटेंरेलवे सुरक्षा में तकनीक का नया अध्याय

ट्रेन का अंडरगियर देखना हमेशा से चुनौती भरा रहा है। जब ट्रेन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्टेशन पर आती-जाती है, तो नीचे का हिस्सा धुंधला नजर आता है। टूटे स्प्रिंग, ढीले बोल्ट, गर्म हो रहे एक्सल या लटकते पार्ट्स जैसी छोटी खराबियां नजरअंदाज हो जाती हैं। अब हाई स्पीड कैमरे (Railway AI Safety System) इनको पकड़ेंगे। ये खास आइपी (इंटरनेट प्रोटोकाल) आधारित सीसीटीवी कैमरे हैं, जो ट्रैक के किनारे कम ऊंचाई पर लगाए जाते हैं। इनमें 12 गुना जूम, वेरिफोकल लेंस और नाइट विजन जैसी सुविधाएं हैं। ये हर सेकेंड 60 फ्रेम या इससे ज्यादा हाई डेफिनिशन तस्वीरें ले सकते हैं। यानी, ट्रेन गुजरते ही ये तेजी से क्लिक करके हर बारीकी कैद कर लेंगे।

पहले मैनुअल जांच में समय अधिक लगता था, गलती की आशंका भी रहती थी, लेकिन अब यह काम मिनटों में हो जाएगा। ट्रेन जब रोलिंग इन (स्टेशन पर पहुंचने) या रोलिंग आउट (Railway AI Safety System) (स्टेशन से निकलने) के दौरान धीमी गति से गुजरती है, तो कैमरे ट्रैक के दोनों तरफ से अंडरगियर को स्कैन करते हैं। वाई-फाई से जुड़े होने के कारण तस्वीरें सीधे 42 इंच के एलईडी मानिटर पर भेजी जाती हैं। कर्मचारी वहां बैठकर रीयल-टाइम में देख सकते हैं।

ऊपर से, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Railway AI Safety System) इन तस्वीरों का विश्लेषण करेगा। एआई संभावित खराबियों की पहचान करेगा, जिससे मेंटेनेंस टीम को त्वरित सूचना मिलेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कांपैक्ट डिजाइन वाला रोलिंग इन-आउट परीक्षा हट के हाई स्पीड कैमरों और रोलिंग लाइटों के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इसी महीने कार्य शुरू हो जाएगा।

ऐसे मदद करेंगी रोलिंग लाइटें

रोलिंग लाइटें तेज रोशनी वाली खास लाइटें हैं, जो ट्रैक के किनारे लगी होती हैं। ये सामान्य लाइटों से अलग हैं क्योंकि ये ट्रेन की गति (रोलिंग मोशन) के साथ सिंक होकर चमकती हैं। रात में या खराब मौसम जैसे कोहरे-बारिश में ये बेहद कारगर साबित होंगी। सामान्य रोशनी में अंधेरा छिप जाता है, लेकिन रोलिंग लाइटें इंफ्रारेड तकनीक से हर कोने को रोशन कर देंगी। कैमरों को साफ तस्वीर चाहिए होती है, इसलिए रोलिंग लाइटें धुंधलापन हटाकर हाई डेफिनिशन इमेज बनाएंगी, ताकि एआई या कर्मचारी छोटी खराबी भी न छोड़ें। इससे नाइट विजन कैमरों की क्षमता दोगुनी हो जाएगी।

रेलवे सुरक्षा में तकनीक का नया अध्याय

रेलवे के इस नवाचार से ट्रेनों की जांच प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और तेज होगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रेनों की मरम्मत लागत भी कम होगी। एआई और हाई स्पीड विजुअल सिस्टम का संयोजन भारतीय रेलवे को दुनिया के तकनीकी रूप से अग्रणी नेटवर्क में शामिल करेगा।

You Might Also Like

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

Government Staff Strike CG : लंच ब्रेक में सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

Newsdesk Admin 08/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Markfed Scam Chhattisgarh
Markfed Scam Chhattisgarh : विपणन संघ में करोड़ों का ‘कैप कव्हर’ घोटाला, जैम पोर्टल की आड़ में चहेती कंपनियों को उपकृत करने का आरोप

▶️​ बिना निविदा के 20 जिलों में खरीदी…

Sarkey Chunar Controversy
Sarkey Chunar Controversy : ‘सरके चुनर’ विवाद संसद तक, केंद्र का एक्शन – गाना हटते ही बोलीं नोरा फतेही: “राहत मिली”

सीजी भास्कर, 18 मार्च। कन्नड़ फिल्म केडी: द…

Fitment Factor 3 Demand
Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

सीजी भास्कर, 18 मार्च। 8वां वेतन आयोग को…

Bastar tiger poaching
Bastar Tiger Poaching Case : जंगल का रखवाला ही बना शिकारी, बस्तर में बाघ-तेंदुए की दर्दनाक मौत-डिप्टी रेंजर गिरोह में शामिल

सीजी भास्कर, 18 मार्च। बस्तर के घने जंगलों…

Durg Opium Smuggling Case
Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

You Might Also Like

Fitment Factor 3 Demand
देश-दुनिया

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

18/03/2026
Durg Opium Smuggling Case
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

18/03/2026
Maa Danteshwari temple Navratri 2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

18/03/2026
Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?