CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur To Jabalpur Train : रायपुर से जबलपुर के बीच दौड़ेगी नई यात्री ट्रेन, रेलवे मंत्रालय ने दी हरी झंडी

Raipur To Jabalpur Train : रायपुर से जबलपुर के बीच दौड़ेगी नई यात्री ट्रेन, रेलवे मंत्रालय ने दी हरी झंडी

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share
Raipur To Jabalpur Train
Raipur To Jabalpur Train

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार के रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में 44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड 6,925 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है, जिनमें से 5 स्टेशनों का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन भी पहले से जारी है, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल का उदाहरण हैं।

रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन न केवल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है, जिससे जनता को सुविधाजनक और आधुनिक रेल सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

गूगल और Meta को ED का नोटिस, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में पूछताछ के लिए बुलावा
मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग की टीम का छापा, सरकारी भवन में छिपा कर रखी 135 कार्टून शराब जब्त, 7 गिरफ्तार
लकड़ी समझ कर पास पहुंचे तो निकला 10 फीट का 4 क्विंटल वजनी विशाल मगरमच्छ
Raipur Technical Trade Tower Project : मेट्रो सिटीज की तर्ज पर रायपुर को मिलेगा 8 मंजिला टेक्नीकल टॉवर
Chhattisgarh Temperature Drop: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, रातों में बढ़ेगी ठंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?