सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज महिला क्रिकेट का नया इतिहास बनने जा रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। (Raipur Women’s T20 Match)
रायपुर में पहली बार आयोजित महिला इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला : Raipur Women’s T20 Match
खास बात यह है कि रायपुर में पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच आयोजित हो रहा है। वहीं, स्मृति मंधाना पहली बार फुलटाइम कप्तान के तौर पर टीम इंडिया की कमान संभालेंगी।
यह भी पढ़ें : IPL के बीच क्रिकेट फैंस के लिए डबल धमाका, भारत-साउथ अफ्रीका T20 सीरीज का शेड्यूल जारी

स्टेडियम के आसपास बनाए गए पार्किंग के 8 जोन
क्रिकेट फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। सीरीज (Raipur Women’s T20 Match) के तीनों मुकाबलों में महिलाओं को स्टेडियम में फ्री एंट्री मिलेगी। दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के आसपास पार्किंग के 8 जोन भी बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Deepti Sharma’s explosive performance : महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर रचा इतिहास
तीनों टी-20 मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे : Raipur Women’s T20 Match
सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें : Women T20 World Cup 2026 : महिला टी-20 विश्व कप 2026: हरमनप्रीत की अगुवाई में भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित
रायपुर में महिला क्रिकेट मैच को लेकर फैंस में उत्साह
अब देखना होगा कि घरेलू मैदान पर भारतीय महिला टीम कैसा प्रदर्शन करती है और कप्तान स्मृति मंधाना अपनी नई जिम्मेदारी में कैसी शुरुआत करती हैं।
यह भी पढ़ें :Women Team Jersey Star: भारतीय महिला टीम की जर्सी पर चमका पहला स्टार, 49 साल की तपस्या का मिला इनाम
ख़बरें और भी हैं : India Women New Coach: महिला टीम की फिटनेस कमान बदलेगी, इंग्लैंड का दिग्गज संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी


