CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raja Raghuwanshi Murder Case : राजा हत्याकांड में नया खुलासा…सिलोम जेम्स की ससुराल से सोनम का लैपटॉप और जेवर बरामद…पत्नी के सामने पूछताछ में उगले राज…

Raja Raghuwanshi Murder Case : राजा हत्याकांड में नया खुलासा…सिलोम जेम्स की ससुराल से सोनम का लैपटॉप और जेवर बरामद…पत्नी के सामने पूछताछ में उगले राज…

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून। Raja Raghuwanshi Murder Case : ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग की एसआइटी को रविवार को सोनम के जेवर, लैपटाप आदि की बरामदगी में कामयाबी मिली। एसआइटी ने प्रापर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स की रतलाम स्थित ससुराल से सोनम और राजा के गहने, लैपटाप, पेनड्राइव और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

एसआइटी फ्लाइट से सिलोम को लेकर शनिवार को इंदौर पहुंची थी। रात में उसकी पत्नी सोनाली के सामने पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो सिलोम टूट गया। उसने स्वीकार कर लिया कि पत्नी की मदद से ही वह सारा सामान अपने ससुर के घर में छिपा रखा है।

उल्लेखनीय है कि 11 मई को शादी के बाद 20 मई को राजा पत्नी सोनम के साथ शिलांग में हनीमून पर गए थे। वहां 23 मई को राजा की हत्या कर दी गई। इस मामले में शिलांग पुलिस ने गाजीपुर से सोनम को और इंदौर से उसके प्रेमी राज कुशवाहा के अलावा सुपारी किलर विक्की उर्फ विशाल, आनंद और आकाश को गिरफ्तार किया था। हत्या के बाद सोनम इंदौर लौट आई थी।

वह यहां एक फ्लैट में रुकी। जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने प्रापर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स, बिल्डर लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर अहिरवार को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर ही हत्या की नीयत से खरीदी गई अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई थी। पुलिस को लैपटाप, जेवर आदि की तलाश थी, जिसे सोनम ने फ्लैट में ही छोड़ दिया था। सिलोम की ससुराल में करीब आधा घंटे की छानबीन के बाद पुलिस ने सारा सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केदारनाथ धाम में हेली सेवा पर रोक, जानें- कब तक रहेगी पाबंदी?
IPL 2026 Final Rain Threat : बारिश बनी सबसे बड़ा फैक्टर! RCB-GT खिताबी जंग पर मौसम की नजर
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, दो बच्चों की दर्दनाक मौत
MD Drugs In Party : क्लबों की आड़ में नशे का जाल, 35 युवतियों की ज़िंदगी मोबाइल में क़ैद, ब्लैकमेलिंग गिरोह धरा गया
Statue Vandalism : शिवसैनिक भड़के! अज्ञात लोगों ने मीनाताई ठाकरे की मूर्ति पर डाला रंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?