CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL thrills in Raipur after 10 years : सुरक्षा में 1500 जवान तैनात, Ambani Family के सदस्यों के भी मैच में मौजूद रहने का असार

IPL thrills in Raipur after 10 years : सुरक्षा में 1500 जवान तैनात, Ambani Family के सदस्यों के भी मैच में मौजूद रहने का असार

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share
IPL 2026 Raipur
IPL 2026 Raipur

सीजी भास्कर, 8 मई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रही है। करीब 10 साल बाद रायपुर को आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी मिली है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले मुकाबलों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। (IPL thrills in Raipur after 10 years)

Contents
  • विराट-रोहित के फैंस से गुलजार होगा स्टेडियम : IPL thrills in Raipur after 10 years
  • सुरक्षा को लेकर पुलिस का हाई अलर्ट
  • 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
  • स्टेडियम पहुंचने के लिए बनाए गए 5 प्रमुख रूट
  • शहर और बाहरी जिलों से आने वालों के लिए अलग पार्किंग प्लान

क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास तौर पर 10 मई को होने वाले मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी, जिसे लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विराट-रोहित के फैंस से गुलजार होगा स्टेडियम : IPL thrills in Raipur after 10 years

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में Virat Kohli और Rohit Sharma के चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। चर्चा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma भी मैच देखने पहुंच सकती हैं। वहीं रोहित शर्मा की पत्नी Ritika Sajdeh के अलावा Ambani Family के सदस्यों के भी मैच में मौजूद रहने के आसार हैं।

सुरक्षा को लेकर पुलिस का हाई अलर्ट

वीआईपी मूवमेंट और हजारों दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हाईलेवल मीटिंग के बाद सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अधिकारियों के साथ 20 राजपत्रित अधिकारी तैनात किए गए हैं।

1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

सुरक्षा व्यवस्था की कमान Girijashankar Jaiswal को सौंपी गई है, जो Amresh Mishra के मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था संभालेंगे। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में 1200 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 300 से अधिक अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे।

स्टेडियम पहुंचने के लिए बनाए गए 5 प्रमुख रूट

दर्शकों की सुविधा को देखते हुए स्टेडियम तक पहुंचने के लिए पांच प्रमुख मार्ग निर्धारित किए गए हैं। स्टेडियम में प्रवेश के लिए कुल 12 गेट बनाए गए हैं, जबकि पैवेलियन के लिए तीन अलग प्रवेश द्वार रखे गए हैं। (IPL thrills in Raipur after 10 years)

शहर और बाहरी जिलों से आने वालों के लिए अलग पार्किंग प्लान

रायपुर शहर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, जगदलपुर, महासमुंद और सरायपाली से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। सत्य साई अस्पताल, सेंध तालाब, परसदा और कोसा पार्किंग को प्रमुख पार्किंग स्थल बनाया गया है।

Person Of The Year 2025 : AI युग के सबसे असरदार चेहरे जेनसन हुआंग कौन हैं?
Renault Layoffs : Renault में छंटनी की आहट, 3000 कर्मचारियों पर लटकी नौकरी की तलवार, सपोर्ट सर्विसेज पर सबसे बड़ा असर
Rice Procurement Review : कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा, पहली टोकन कटाने वाले किसानों को प्राथमिकता देने निर्देश
Raipur BLO Threat Case: रायपुर में पार्षद पर बीएलओ को धमकाने का आरोप, कांग्रेस ने FIR की मांग तेज की
Bhilai News : सेक्टर-1 गैरेज रोड पर कार ने स्कूल बस ड्राइवर को मारी ठोकर, स्कूटर समेत गिर हुआ घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Poison Liquor Case
Balodabazar Poison Liquor Case : मजाक उड़ाने वालों से दुश्मनी, 3 महीने में 8 मौतों के मामले में आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 23 जून : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार…

Raipur Demolition Action : सेंट पॉल स्कूल परिसर के पास विवादित निर्माण पर चला बुलडोजर

सीजी भास्कर, 23 जून : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

George Kurian Resignation  : केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से किया मंजूर

सीजी भास्कर, 23 जून :  केंद्र सरकार में…

Kunal Shah WhatsApp Head
Kunal Shah WhatsApp Head : CRED के संस्थापक कुनाल शाह संभालेंगे WhatsApp की कमान, Meta ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

सीजी भास्कर, 23 जून : भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम…

Khamtarai Murder Case : हत्याकांड का खुलासा: नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या

Khamtarai Murder Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?