CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में 6 मवेशियों की मौत, लोगों ने सरकारी गोडाउन के कचरे को बताया ज़िम्मेदार…

रायपुर में 6 मवेशियों की मौत, लोगों ने सरकारी गोडाउन के कचरे को बताया ज़िम्मेदार…

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल |

रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया उरला के पास कन्हेरा में 6 मवेशियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि, कुछ दिनों पहले कुछ सरकारी गोडाउन से सामग्री को श्मशान घाट के पास फेंका गया था। उन्हीं फेंके गए सामग्रियों को खाने से मवेशियों की मौत हुई है।

सूचना मिलने के बाद गांव वाले और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। गायों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय पशु चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि, मवेशियों की मौत किन कारणों से हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

कांग्रेस ने साधा निशाना

मवेशियों की मौत को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, सरकार की लापरवाही से आज राजधानी के उरला से लगे हुए कन्हेरा गांव में 50 से अधिक गायों की मौत हो गई।

गांव वाले बताते हैं कि, एक शासकीय गोदाम जिसे सरकार ने किराए पर ले रखा था उसके अंदर रखे गोदाम को खाली किया गया और जो कचरा सामग्री वहां से निकला उसे श्मशान घाट के पास फेंका गया। जिसे गायों ने खा लिया और बड़ी संख्या में मौत हो गई।

गौठान बंद नहीं करते तो ये स्थिति नहीं होती

संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद ने कहा कि, गांव में गौठान है लेकिन वह बंद है। प्रदेश में गौठानों को बंद नहीं किया जाता तो इस गर्मी में गायों को चारा पानी की व्यवस्था होती। जिस प्रकार से जहरीला पदार्थ खाकर गायों की मौत हुई है इस मौत के लिए सरकार जिम्मेदार हैं।

पिछले सवा साल से प्रदेश में गायों की मौत हो रही है। यह पहली घटना नहीं है। कन्हेरा गांव के श्मशान घाट के पास सिर्फ गायों के शव पड़े है। वहां का वीभत्स मंजर है। गायों की मौत की जिम्मेदारी सरकार ले। इस घटना का जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

पुलिस जांच में जुटी

बड़ी संख्या में गायों की मौत को लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जाकर निरीक्षण किया है। वहीं गायों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए शासकीय पशु चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मवेशियों की मौत किन कारणों से हुई है। इस बात का पता लगाया जा रहा है। वहीं, गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

रायपुर VIP रोड पर भीषण हादसा : थार डिवाइडर और पेड़ से टकराई, 5 सवार घायल, 2 गंभीर
Chhattisgarh Pollution Action: बढ़ते प्रदूषण पर सरकार की सख्ती, नियम तोड़ने वाले उद्योगों की बिजली कटी
IAS Reshuffle : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव, 43 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
Urea Black Marketing : यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, खाद गोदाम सील
CG RERA Action : भ्रामक प्रचार पर रेरा की सख्ती, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vacation bench hearing : हाईकोर्ट में आज से जरूरी मामलों पर होगी सुनवाई, अलग-अलग बेंच गठित

सीजी भास्कर, 19 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन…

Public problem resolution camp : शिवरीनारायण और बंसुला में कई पंचायतों के लोग हुए शामिल

Public problem resolution camp

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, ₹15,000 मिलेगा स्टाइपेंड

सीजी भास्कर, 19 मई। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी…

Google I/O 2026 begins today : AI से लेकर Android 17 तक कई बड़े ऐलान संभव

Google I/O 2026 begins today

Preity Zinta is returning to the big screen after 8 years : ‘लाहौर 1947’ के बाद अब ‘वाइब’ से करेंगी धमाल

Preity Zinta is returning to the big screen…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

स्कूल के बाहर देशी बम में विस्फोट होने से 5th class के दो छात्र घायल, बजरी के ढेर में छिपा था बम, फटते ही अफरा तफरी

22/11/2024
छत्तीसगढ़

teacher deployment Chhattisgarh : प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं

05/07/2025
अन्यअपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Crime News : ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्री से पुलिस विभाग में ले ली नौकरी 🛑 दो कांस्टेबल्स के खिलाफ जुर्म दर्ज 🛑 अग्रिम जांच में जुटी पुलिस

06/08/2024
NAN Scam
छत्तीसगढ़

NAN Scam : रायपुर से दिल्ली ले गई ईडी टीम, आलोक शुक्ला और अनिल टूटेजा से नई सिरे से पूछताछ शुरू

22/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?