CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आए बच्चे, एक ने गंवाई जान

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आए बच्चे, एक ने गंवाई जान

By Newsdesk Admin
16/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जून |

रविवार दोपहर झमाझम बारिश के बीच बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय अभिषेक ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कुछ बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों के परिवार वाले तुरंत अस्पताल पहुंचे।

मृतक अभिषेक ध्रुव बन्नाक चौक के पास रहता था। वह अन्य बच्चों के साथ रविवार दोपहर क्रिकेट खेलने मैदान गया था। इस दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही मैदान के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में अभिषेक आ गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई।

कुछ बच्चों और वहां मौजूद लोगों को भी बिजली की तीव्रता से झटका लगा। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। दो लोगों को चोट भी आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल चुकी है। -किशोर केंवट, सिरगिट्टी थाना प्रभारी।

महिला की भी हो चुकी है मौत

बिलासपुर में आकाशीय बिजली का मामला तीन दिन पहले भी देखने को मिला था, जहां कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ, जब वह शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे छत पर कपड़े और घरेलू सामान उतारने गई थीं। घटना के बाद आसपास के लोग और और कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को रुद्रपुर के एक अस्पताल में ले जा रहे थे। हालांकि महिला की रास्ते में ही मौत हो गई थी।

Samay Raina in spotlight : मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए समय रैना, वायरल वीडियो से बढ़ीं डेटिंग की अटकलें
सावधान …..❗ गोल गप्पे या पानीपुरी से हो सकता है कैंसर का ख़तरा….❓ खाद्य सुरक्षा विभाग ने दी चेतावनी, कहा – पानी पुरी में कुछ ऐसी चीज़ें मिलाई जाती हैं, जिनसे कैंसर का ख़तरा हो सकता है… पढ़िए पूरी खबर
Forest Fire Alert System : छत्तीसगढ़ का ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम बना जंगलों का सुरक्षा कवच
Telecom Market Shift: अक्टूबर में BSNL की रफ्तार बढ़ी, जबकि Vi को दोबारा बड़ी गिरावट का सामना
Khorara News : भाजपा पार्षद के घर पर गुंडों का हमला, दहशत में परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Theft
Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा इलाके में एक कारोबारी के…

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

CG Weather
CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह…

Gurugram Double Death Case
Double Death Case : डबल डेथ केस में नया मोड़, पिता बोले- जांच पूरी होने से पहले बेटे को हत्यारा बताना गलत

गुरुग्राम के चर्चित डबल डेथ केस में नया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?