CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajya Sabha Elections : चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों की चुनावी तारीखों का किया ऐलान

Rajya Sabha Elections : चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों की चुनावी तारीखों का किया ऐलान

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 मई : भारतीय निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों (Rajya Sabha Elections) पर होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ईसी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी सीटों पर 18 जून 2026 को चुनाव होगा। चुनाव आयोग के ऐलान के बाद जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, वहां की सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

बता दें जिन राज्यों में चुनाव होने है, उनमें मिजोरम, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक चार-चार सीटों पर , मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर वोटिंग होगी। जिन 20 सीटों पर चुनाव होने है, वर्तमान राज्यसभा सांसद 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग -अलग तारीखों पर उच्च सदन से रिटायर हो रहे हैं।

चुनाव आयोग (Rajya Sabha Elections) ने वोटिंग प्रक्रिया को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए हैं। ईसी ने साफ तौर पर कहा है कि वोटिंग के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराया गया बैंगनी रंग का विशेष स्केच पेन ही यूज किया जाएगा। किसी अन्य पेन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। निष्पक्ष वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।

उच्च सदन से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व दिग्विजय सिंह और पूर्व पीएम एचडी देवोगौड़ा जैसे प्रमुख नेता रिटायर होंगे।। राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज दांगी और रवनीत सिंह की सीटें भी रिक्त होने जा रही हैं। निर्वाचन प्रोग्राम के मुताबिक 1 जून को नोटिफिकेशन जारी होगी। कैंडिडेट 8 जून तक नॉमिनेशन नामांकन कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

 

Priyanka Gandhi : दिल्ली की हवा पर छाया ज़हर – प्रियंका गांधी ने जताई गहरी चिंता
कौन सा धर्म गंदा है? बीजेपी ने ममता बैनर्जी से पूछा सवाल, बंगाल CM के ईद पर दिए बयान को बताया भड़काऊ
Top Naxal Commanders Eliminated : 2019 से अब तक 29 शीर्ष नक्सली कमांडर ढेर, गृह मंत्रालय ने लोकसभा में पेश किए ताज़ा आंकड़े
Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची
भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: बोले – RSS के दबाव में नहीं मनाया आदिवासी दिवस, आदिवासी CM होने के बावजूद एक भी कार्यक्रम नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?