CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ramayan VFX पर ट्रोलिंग तेज, यश बोले— “फाइनल रिजल्ट का इंतजार करें”

Ramayan VFX पर ट्रोलिंग तेज, यश बोले— “फाइनल रिजल्ट का इंतजार करें”

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर 16 अप्रैल

रणबीर कपूर की रामायण की पहली झलक देखने के लिए हर कोई बेताब था. हाल ही में मेकर्स ने इस मच अवेटेड फिल्म का पहला टीज़र जारी किया तो लोगों ने उम्मीदों का पहाड़ खड़ा कर लिया था. पर जब टीज़र सामने आया तो कई लोग ऐसे थे, जिन्हें ‘रामायण पार्ट 1’ के टीजर में वीएफएक्स वाला पार्ट नहीं भाया. टीज़र की आलोचना होने लगी. अब फाइनली फिल्म के को-प्रोड्यूसर और इसमें रावण का किरदार निभाने वाले यश ने वीएफएक्स की आलोचना पर रिएक्ट किया है.

एक्टर यश हाल ही में म्यूज टीवी से रामायण को लेकर बात कर रहे थे. इस दौरान जब फिल्म के वीएफएक्स को लेकर सवाल हुआ तो यश ने कहा, “मुझे लगता है ये वही जगह है जहां DNEG (वीएफएक्स कंपनी) की जरूरत पड़ती है. नमित जो मेरे प्रोड्यूसर पार्टनर हैं, वो इसके विशेषज्ञ हैं. इसलिए आप जो फोटोरिएलिस्टिक विजुअल की बात कर रहे हैं…और इस पर तो अभी भी काम चल रहा है. मुझे यकीन है जब ये फानल प्रोडक्ट के तौर पर बनकर तैयार होगा तो और ज्यादा बेहतर दिखेगा. हम सच में एक ऐसे प्रोडक्ट का लक्ष्य रख कर काम कर रहे हैं जो बेहतरीन हो.

DNEG ने इन फिल्मों के वीएफएक्स तैयार किए

DNEG ब्रिटिश विजुएल इफेक्ट स्टूडियो है. इस स्टूडियो ने अपने दमदार काम के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता है. इस स्टूडियो ने इंसेप्शन, इंटरस्टेलर, एक्स मशीना, ब्लेड रनर 2049, टेनेट, हैरी पॉटर, ड्यून, ड्यून पार्ट 2 और डेथली हैलोज – पार्ट 2 जैसे प्रोजेक्ट पर काम किया है. इन फिल्मों के वीएफएक्स को दमदार बताया गया है.

यश ने देख ली पूरी फिल्म?

इस दौरान यश से रामायण पार्ट 1 के कंप्लीट कट को देखने के बारे में भी सवाल हुआ. उनसे पूछा गया कि क्या आपने पूरी फिल्म देखी है? इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म का एक ठीक-ठाक वर्जन देखा है, जिसे मेकर्स और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं. यश ने कहा, “हम इस पर काम कर रहे हैं, लेकिन आखिरी मिनट तक हम इसे और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. तो, हम कह सकते हैं कि हमने इसका एक काफी अच्छा वर्जन देख लिया है. लेकिन हम अभी भी इस पर काम कर रहे हैं.”

रामायण में रणबीर कपूर के अलावा सीता के किरदार में सई पल्लवी, हनुमान के किरदार में सनी देओल और रावण के किरदार में यश हैं. फिल्म में रवि दुबए लक्ष्ण का किरदार निभाते नज़र आएंगे. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली में आएगा.

Rashmika Mandanna Love Story : विजय देवरकोंडा से पहले इस सुपरस्टार से हुई थी सगाई, लेकिन शादी से पहले ही खत्म हो गया रिश्ता
इंस्टा की ‘गालीबाज’ महक और परी हुईं गिरफ्तार, अश्लील वीडियो से उड़ाई मर्यादा की धज्जियां
इंतजार करिए, अयोध्या-काशी के बाद अब मथुरा की बारी है: सीएम योगी
Photographer Raghu Rai is no more: भारत की आत्मा को कैमरे में कैद करने वाले महान फोटोग्राफर
Aamir Khan : पच्चीस साल बाद फिर साथ आए दो दिग्गज, अब क्रिकेट की ऐतिहासिक कहानी से मचेगी हलचल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan :  खासाडीह स्कूल में बच्चों ने बताई अपने सपनों के भारत की तस्वीर, भाषण से लेकर नृत्य तक दी शानदार प्रस्तुति

शासकीय प्राथमिक शाला खासाडीह में शनिवार को बच्चों…

Cleanliness Campaign
Cleanliness Campaign :  शीतला सरोवर को चमकाने नगर पालिका ने उठाया कदम, सफाई के साथ शुरू हुआ पौधरोपण

शहर के शीतला सरोवर में अब सफाई के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?