CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

By Newsdesk Admin
06/02/2026
Share
Rape With Minor
Rape With Minor

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला (Rape With Minor) सामने आया है। आरोपी युवक ने बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर कार में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप की कोशिश की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने रातभर ऑपरेशन चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Contents
  • सहेली को उतारा, मासूम को बनाया निशाना
  • पुलिस का मिडनाइट ऑपरेशन
  • POCSO एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और उसकी एक सहेली तेलीबांधा सिग्नल के पास भीख मांगकर जीवनयापन करती हैं। बुधवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी नवीन सोनी (21 वर्ष) स्विफ्ट कार से वहां पहुंचा। उसने दोनों बच्चियों को खाना खिलाने का लालच दिया और गाड़ी में बैठाकर वीआईपी रोड की ओर ले गया।

सहेली को उतारा, मासूम को बनाया निशाना

ललित महल के पास पहुंचने पर आरोपी ने चालाकी से पीड़िता की सहेली को खाने का सामान लाने के बहाने कार से नीचे उतार दिया। इसके बाद वह बच्ची को लेकर आगे बढ़ा और सुनसान स्थान पर दुष्कर्म का प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को रास्ते में उतारकर फरार हो गया। जब बच्ची देर रात तक घर नहीं लौटी, तो उसके पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना (Rape With Minor) दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तेलीबांधा थाना और ACCU की टीम तुरंत सक्रिय हो गई।

पुलिस का मिडनाइट ऑपरेशन

पुलिस ने शहर भर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। बच्ची को जोरा ग्राम क्षेत्र से सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया। कार नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसका पीछा किया गया और सुबह करीब 4 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

POCSO एक्ट में मामला दर्ज

सिलतरा निवासी आरोपी नवीन सोनी, जो एक ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर का काम करता है, के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म के प्रयास और POCSO Act की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज (Rape With Minor) किया गया है। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर केस को मजबूत करने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद राजधानी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

रायपुर में मकान में लगी आग में बुजुर्ग की मौत, बीड़ी से हादसा होने की आशंका…
Ganja Seizure Mahasamund : तरबूज की आड़ में गांजा तस्करी, महासमुंद में 1.12 करोड़ का माल जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार
BSP Worker Death FIR : ठेका श्रमिक की मौत पर बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
Naxalite Surrender Policy 2025 : आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए सुनहरा मौका…सरकार ने बनाई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति 2025…हिंसा छोड़ने वालों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन…
भोपालपटनम क्षेत्र के उल्लूर में विस्फोट, एक जवान शहीद तीन घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh DMF Scam
Chhattisgarh DMF Scam  : डीएमएफ घोटाले में कमीशन एजेंट की भूमिका निभाने वाले व्यवसायी की जमानत खारिज

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित…

Suhasan Tihar Mahasamund
Suhasan Tihar Mahasamund : ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, अफसरों ने की सामूहिक बस यात्रा

सीजी भास्कर, 21 मई : महासमुंद जिले के…

Tamil Nadu Floor Test 
Tamil Nadu Floor Test  : तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, सीएम विजय की सरकार के खिलाफ सुको में याचिका दायर

सीजी भास्कर, 21 मई : तमिलनाडु में नवगठित…

HPV Vaccination : सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अभियान धीमा, अफवाहों और जागरूकता की कमी से बढ़ी चिंता

सीजी भास्कर, 21 मई। छत्तीसगढ़ में किशोरियों के…

Dial 112 : बलौदाबाजार में पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती, 15 नए डायल वाहन सड़कों पर उतरे

सीजी भास्कर, 21 मई। बलौदाबाजार जिले में आपात…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Korba 12th Student Suicide : परीक्षा के दिन दर्दनाक कदम: 12वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज का जिक्र

18/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Interstate Cricket Betting Bust: रायगढ़ पुलिस की इंटरस्टेट रेड, कोलकाता होटल से करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़

20/02/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Absconding accused arrested in attempt to murder case : वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई

10/05/2026
Teacher Road Accident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Teacher Road Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत से मचा शोक

30/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?