सीजी भास्कर, 07 जुलाई| Ratan Ranjan FIR : सैनिटरी पैड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मार्फ्ड तस्वीर लगाने और उसे गलत तरीके से प्रसारित करने के आरोप में कामेडियन रतन रंजन के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
तेलंगाना युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जक्किडी शिव चरण रेड्डी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में रंजन और अन्य पर इंटरनेट मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी के खिलाफ झूठी और दुर्भावनापूर्ण जानकारी फैलाने और महिलाओं को निशाना बनाकर अश्लील सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया (Ratan Ranjan FIR)है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ‘कामेडियन रतन रंजन ने राहुल गांधी की एक छेड़छाड़ की हुई तस्वीर पोस्ट की और उसे सैनिटरी पैड पर लगा हुआ दिखाया’।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि रंजन ने इलेक्ट्रानिक फार्म में अश्लील सामग्री प्रसारित करके न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे को तुच्छ बताया है। महिला कांग्रेस ने हाल ही में बिहार में गरीब महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित करने के लिए एक अभियान शुरू किया (Ratan Ranjan FIR)था, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने में मदद करना था। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस पोस्ट को कुछ अन्य लोगों ने री-ट्वीट किया है।