CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पढ़िए भिलाई 3 के हाई Profile case की Update: प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के फरार आरोपियों पर दुर्ग एसपी ने घोषित किया 10-10 हजार रुपए का इनाम, लुक आउट सर्कुलर भी हुआ जारी, सम्पत्ति भी हो सकती है कुर्क

पढ़िए भिलाई 3 के हाई Profile case की Update: प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के फरार आरोपियों पर दुर्ग एसपी ने घोषित किया 10-10 हजार रुपए का इनाम, लुक आउट सर्कुलर भी हुआ जारी, सम्पत्ति भी हो सकती है कुर्क

By Newsdesk Admin
05/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 5 सितंबर। खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर आरोपियों द्वारा किए गए जानलेवा हमला के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। आज जहां गिरफ्तार 3 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है वहीं फरार मुख्य 3 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।आपको बता दें कि दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने फरार तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रूपए ईनाम की घोषणा की है। यह घटना 19 जुलाई 2024 की है।

सहायक प्रोफेसर पर हुए जानलेवा हमले में उसके शरीर पर करीब डेढ़ दर्जन जगह फैक्चर आया है, उनका इलाज अभी दिल्ली के चल रहा है। पुलिस इस मामले के फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। फरार आरोपी का पोस्टर पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस द्वारा चस्पा किया गया है।

गौरतलब हो कि अब तक पकड़े गए तीन आरोपी इस घटना के बारे में ज्यादा कुछ पुलिस को नही बता पाए हैं, आरोपियों ने सिर्फ इतना ही बताया कि शिवम मिश्रा ने मारपीट करने लिए बुलाया था। बहरहाल इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब इस बहुचर्चित घटना की पूरी और सही जानकारी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएगी। पुलिस फरार तीनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन वो मिल नहीं रहे नतीजतन मामले की गंभीरता को देखते हुए आज लुक आउट सर्कुलर जारी हो गया है। एसपी ने तीनों फरारियों के खिलाफ ईनाम भी घोषित कर दिया है।

विदित हो कि 19 जुलाई 2024 को सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पिता आरडी शर्मा उम्र 57 वर्ष निवासी 230 ग्रीन वेल्यू सिटी भिलाई जिला दुर्ग के साथ दो मोटर सायकल में सवार 6 अज्ञात अभियुक्तों के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा से मारपीट कर प्राण घातक चोटें पहुंचाई गईं थीं। आहत की ओर से प्रार्थी हेमन्त बघेल की सूचना पर बीएनएस की धारा 109, 296, 351 (3), 3 (5) पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

प्रकरण के विवेचना क्रम मे मोटर सायकल सवार 6 अभियुक्तों में से तीन अभियुक्त प्रिंस पाण्डेय उर्फ प्रसून पाण्डेय पिता कृष्ण कुमार पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी रीवा (मप्र), अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी पिता अनिल द्विवेदी उम्र 23 वर्ष निवासी रीवा (मप्र), करण पाठक उर्फ कर्ण पिता नागेंद्र प्रसाद पाठक उम्र 21 वर्ष निवासी जिला रीवा (मध्यप्रदेश) को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। घटना मे शामिल अभियुक्त रोहित पाण्डेय, रोहन उपाध्याय, ध्रुव विश्वकर्मा एवं आपराधिक षड्यंत्रकारी अभियुकगण प्रोबीर शर्मा पिता ओम प्रकाश शर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी ब्लॉक एफ फ्लैट नंबर 404 विठ्ठलपुरम उमदा रोड भिलाई-3, मुकेश मिश्रा उर्फ शिवम मिश्रा पिता अन्नपूर्णा मिश्रा उम्र 37 वर्ष एचआईजी डुप्लेक्स डीलक्स 32 फेस 1 कबीर नगर टाटीबंध रायपुर और धीरज कुमार वस्त्रकार उर्फ धीरू पिता राम वस्त्रकार उम्र 35 वर्ष ब्लॉक एफ फ्लैट नंबर 501 विठ्ठलपुरम उमदा रोड भिलाई-3, रोहित उर्फ रंजीत पाण्डेय पिता संतोष उर्फ साधू उम्र 27 वर्ष निवासी सुरा टोला घुईरिहा थाना मनगंवा जिला रींवा (मध्यप्रदेश), ध्रुव विश्वकर्मा पिता कमलेश विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष नियासी इतोरा ओवर ब्रिज बाईपास के पास थाना विश्व विद्यालय जिला रीवा (मध्यप्रदेश), रोहन उपाध्याय उर्फ छोटू पिता अर्जुन उपाध्याय उम्र 20 वर्ष निवार्सी बेलवा थाना मनगंवा जिला रीवा (मध्यप्रदेश) हैं।

पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना का रिक्रिएशन भी किया तथा रिमांड लेकर पूछताछ भी की गई मगर जो आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी बाद ही घटना की साजिशन वजह और वास्तविकता का खुलासा हो सकेगा नतीजतन आज एसपी ने नगद इनाम सहित फरारियों के पोस्टर भी चस्पा करवाएं हैं। एसपी ने कहा कि फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है, जरूरत पड़ी तो सम्पत्ति कुर्क कार्रवाई भी की जाएगी।

Elephant Attack  : शिवपुर के जंगल में हाथी का हमला, भैंस चराने गए ग्रामीण की मौत
भिलाई की चौहान क्रिकेट एकेडमी में 30 मार्च तक पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजहरूद्दीन खिलाड़ियों को देंगे टिप्स, मीडिया से चर्चा में राजेश की तारीफ, पंत को बताया बेहतरीन खिलाड़ी
UP Road Accident : श्रद्धालुओं से भरे वाहन की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल
High speed car crash : बिलासपुर में स्कूटी सवार की मौत, रायगढ़ में कार की टक्कर से तीन युवक गंभीर
पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, दृष्टिहीन छात्रों को कराए मां बम्लेश्वरी के दर्शन, CM साय ने की सराहना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Development Fund : CS की बैठक में 246 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, जनजातीय क्षेत्रों में होंगे 3,189 काम
Tribal Development Fund : CS की बैठक में 246 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, जनजातीय क्षेत्रों में होंगे 3,189 काम

जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों (Tribal Development Fund)…

President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी, CS ने ली समीक्षा बैठक
President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी, CS ने ली समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा (President Draupadi…

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, कीमतों में 70% तक कमी की उम्मीद

कैंसर के मरीजों को महंगे इलाज से राहत…

Bastar Drug Capsule Seizure : बस्तर में नशीली कैप्सूल बेचते युवक गिरफ्तार, 56 कैप्सूल जब्त

Bastar Drug Capsule Seizure : आरोपी को न्यायिक…

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?