CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सद्गुरु के कोयंबटूर ईशा योग और ध्यान केंद्र को राहत, SC ने TNPCB की याचिका को किया खारिज

सद्गुरु के कोयंबटूर ईशा योग और ध्यान केंद्र को राहत, SC ने TNPCB की याचिका को किया खारिज

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर 28 फरवरी सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने साफ शब्दों में निर्देश दिया कि कोयंबटूर में सद्गुरु के ईशा योग और ध्यान केंद्र के निर्माण के संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकती. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार किया है.

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन.के.सिंह की पीठ ने हाई कोर्ट के दृष्टिकोण को स्वीकार किया और टीएनपीसीबी की चुनौती को खारिज कर दिया. पिछली सुनवाई में पीठ ने पूछा था कि टीएनपीसीबी ने दो साल की देरी के बाद आदेश को क्यों चुनौती दी. पीठ ने कहा कि योग केंद्र को एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में छूट का हकदार है.कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन को भी दी हिदायतअपील खारिज करते हुए कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले को अवैध निर्माण को नियमित करने के लिए मिसाल नहीं माना जाना चाहिए.

हालांकि पीठ ने ईशा फाउंडेशन को भी हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी निर्माण कार्य के लिए कानून के अनुसार पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है. पीठ ने कहा कि यदि भविष्य में विस्तार की कोई जरूरत होगी, तो प्रतिवादी संख्या 1 सक्षम प्राधिकारियों से पूर्व परामर्श मांगेगा.तमिलनाडु के महाधिवक्ता पीएस रमन टीएनपीसीबी की ओर से उपस्थित थे, वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ईशा फाउंडेशन की ओर से उपस्थित हुए. केंद्र सरकार की पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना, 2006 के अनुसार अनिवार्य पर्यावरणीय मंजूरी के बिना निर्माण कार्य करने के लिए ईशा फाउंडेशन को 19 नवंबर, 2021 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.

शैक्षणिक संस्थान है ईशा फाउंडेशन योग केंद्रफाउंडेशन ने इस नोटिस को चुनौती देने के लिए मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. दावा किया गया कि यह निर्माण नए नियम से बहुत पहले का है. तर्क यह भी दिया गया कि एक योग केंद्र होने के नाते यह एक शैक्षणिक संस्थान के दायरे में आता है. 2014 में केंद्र सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक शेड और छात्रावासों को निर्माण कार्य से पहले अनिवार्यत: पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त करने की आवश्यकता से छूट दी थी.

केंद्र सरकार ने तर्क दिया कि ईशा फाउंडेशन को पूर्व पर्यावरण मंजूरी लेने से छूट दी गई थी, क्योंकि उसका मिशन शिक्षा को बढ़ावा देना है. केंद्र ने 2022 में एक ज्ञापन जारी किया था जिसमें “शैक्षणिक संस्थान” को परिभाषित किया गया था. इसमें मानसिक, नैतिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक चीजों के संबंध में प्रशिक्षण देने वाले संस्थान शामिल थे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में हुए शामिल
यह मोबाइल एप्प हमें आकाशीय बिजली से करेगा अलर्ट, जन व पशु हानि रोकने में मिलेगी मदद, जानिए कैसे और कहां से लोड करें..!
SIR Voter Objection Row: Special Revision में एक ही समुदाय के नामों पर आपत्ति, गौरेला में बढ़ा विरोध
Chhota Rajan Jayashetty Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने हटाई सजा पर लगी रोक, हाईकोर्ट से पूछा कड़ा सवाल
BSNL 4G Launch : भारत ने लॉन्च किया ‘स्वदेशी’ 4G नेटवर्क, दुनिया के बड़े देशों की कतार में शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nitrazepam Tablets
Nitrazepam Tablets : प्रतिबंधित नशीली गोलियों का जाल कैसे बिछा रहे थे दो युवक, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा

गंजपारा इलाके में लोगों के बीच यह चर्चा…

Industrial Accident
Industrial Accident : प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, चैनल गिरने से तीन श्रमिक घायल

चांपा स्थित एक औद्योगिक इकाई में देर रात…

पहले टी20 में भारत की मजबूत शुरुआत, जिम्बाब्वे के 126 रन के जवाब में अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की…

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें और दफ्तर बंद रखने के निर्देश

\जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर नई…

Pendra Teacher Arrested
Pendra Teacher Arrested : नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने का आरोप

Pendra Teacher Arrested : विद्यालय के कर्मचारियों ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?