CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh में 45 लाख की इनामी नक्सली रेणुका ढेर, भाई और पति भी थे खूंखार माओवादी

Chhattisgarh में 45 लाख की इनामी नक्सली रेणुका ढेर, भाई और पति भी थे खूंखार माओवादी

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share
मृत नक्सली
45 लाख की नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. इस बीच दंतेवाड़ा DRG और बस्तर फाइटर्स ने सोमवार को 45 लाख रुपए की ईनामी महिला नक्सली को मार गिराया. जवानों ने जिस महिला नक्सली को ढेर किया है, वो सेंट्रल रीजनल ब्यूरो प्रेस टीम की इंचार्ज है. देश में ऐसा पहली बार हुआ है. मारी गई नक्सली का नाम रेणुका है और वो नक्सलियों के इस विंग की सबसे बड़ी लीडर थी.

50 साल की रेणुका छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मोस्ट वांटेड थी. छत्तीसगढ़ सरकार ने रेणुका पर 25 लाख और तेलंगाना सरकार ने 20 लाख का इनाम रखा था.वो तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली थी. साल 1996 को नक्सल संगठन में भर्ती हुई थी. खास बात ये है कि रेणुका ने LLB की पढ़ाई की थी. नक्सल संगठन के लिए दस्तावेज तैयार करने का काम करती थी. लिखने-पढ़ने में अव्वल थी, इसलिए नक्सलियों ने इसे देशभर में माओवाद संगठन का प्रेस टीम इंचार्ज बनाया था. ये नक्सलियों के प्रेस टीम की देशभर में सबसे बड़ी लीडर थी। अब नक्सलियों के प्रेस टीम के जो लीडर हैं वे इससे छोटे कैडर के हैं. रेणुका नक्सल संगठन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करना और कई पत्रिका जैसे प्रभात, महिला मार्गम, आवामी जंग समेत अन्य के प्रकाशन का काम करती थी.

खास बात ये है कि रेणुका का सगा भाई गुड़सा उसेंडी बड़े कैडर का नक्सली था, जिसने साल 2014 में तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. वहीं रेणुका ने 2005 में सेन्ट्रल कमेटी मेंबर शंकामुरी से शादी की थी, उस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था. हालांकि, 2010 में आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा मुठभेड़ में वह मारा गया था.

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेलगोड़ा, इकेली, बेलनार के मध्य जंगल में करीब 10 से 15 की संख्या में नक्सली मौजूद हैं. इसी के आधार पर DRG और बस्तर फाइटर्स के जवानों को ऑपरेशन पर निकाला गया था. सोमवार 31 मार्च की सुबह करीब 9 बजे जवानों और नक्सलियों की पहाड़ी में मुठभेड़ हुई. दोनों तरफ से करीब 2 घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. एनकाउंटर के बाद जवानों को 1 महिला नक्सली का शव बरामद हुआ जिसकी पहचान रेणुका के रुप में हुई. इसके पास से पुलिस ने इंसास राइफल और लैपटॉप समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं. माना जा रहा है कि इसके लैपटॉप से नक्सल संगठन से जुड़े कई दस्तावेज मिल सकते हैं.

palm oil farming India : कम मेहनत, कम लागत, बंपर मुनाफा: पाम ऑयल खेती से बदलें किस्मत
किराये के मकान में अवैध बार, 1.6 लाख की विदेशी शराब जब्त, मोबाइल खोलेगा “राज”
Average Rainfall in CG : छत्तीसगढ़ में अब तक 291.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बेमेतरा में सबसे कम बारिश, यहां सबसे ज्यादा
NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया
13th National Gatka Championship 2025: भिलाई में सिख वीरता की झलक, 12 राज्यों के 500 खिलाड़ी दिखा रहे मार्शल आर्ट का जलवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FIFA World Cup 2026 : दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, रोनाल्डो ने भी बताया आखिरी विश्व कप

FIFA World Cup 2026

Ayodhya donation theft case : चंदा चोरी पर होगा बड़ा फैसला, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी मंथन

Ayodhya donation theft case

BJP alderman appointment row : सम्मेलन के बाहर कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

BJP alderman appointment row

Chhattisgarh road accidents : बाइक टक्कर के बाद आग का गोला बनीं दो गाड़ियां

Chhattisgarh road accidents

Chhattisgarh High Court order : आरक्षक पदोन्नति विवाद, अगली सुनवाई तक नियुक्तियों पर रोक

Chhattisgarh High Court order

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?