CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rhea Chakraborty Passport : पांच साल बाद रिया चक्रवर्ती को मिला पासपोर्ट, भावुक पोस्ट में बोलीं – अब जिंदगी का नया अध्याय शुरू

Rhea Chakraborty Passport : पांच साल बाद रिया चक्रवर्ती को मिला पासपोर्ट, भावुक पोस्ट में बोलीं – अब जिंदगी का नया अध्याय शुरू

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
Rhea Chakraborty Passport
Rhea Chakraborty Passport

सीजी भास्कर, 4 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने आखिरकार पांच साल बाद अपना पासपोर्ट वापस पा लिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े विवाद और लंबे कानूनी संघर्ष के बाद यह फैसला आया है। शुक्रवार को रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एयरपोर्ट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह हाथ में पासपोर्ट थामे नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा – “पिछले पांच वर्षों से धैर्य ही मेरा एकमात्र पासपोर्ट था। अनगिनत लड़ाइयां, अंतहीन आशाएं। आज मैं फिर अपना पासपोर्ट थामे हुए हूं… अपने अध्याय के लिए तैयार! सत्यमेव जयते।” (Rhea Chakraborty Passport)

सुशांत केस के बाद छिन गया था पासपोर्ट

जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत ने पूरे देश को हिला दिया था। उसी समय रिया का नाम भी चर्चा में आया। 8 सितंबर, 2020 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। जमानत मिलने पर उन्हें अदालत के आदेश के तहत अपना पासपोर्ट (Rhea Chakraborty Passport) अधिकारियों को सौंपना पड़ा। यह पासपोर्ट करीब पांच साल तक उनके पास नहीं रहा और यात्रा करने या प्रोजेक्ट्स के लिए विदेश जाने में उन्हें लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

फैसले के बाद नई उम्मीद

मुंबई हाईकोर्ट के हालिया आदेश के बाद रिया को आखिरकार पासपोर्ट मिल गया। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने इशारों में कहा कि वह अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। उनकी इस भावनात्मक पोस्ट (Rhea Chakraborty Passport) को फैन्स और फॉलोअर्स ने खूब सराहा और कमेंट्स में उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
करियर में वापसी की तैयारी

रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और अन्नू कपूर जैसे सितारों के साथ देखा गया था। अब जब उनके पास यात्रा की आज़ादी वापस आ गई है, फैन्स को उम्मीद है कि वह जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स के साथ पर्दे पर लौटेंगी।

Nayanthara in Kanchana 4 : कंचना 4 में होगी बड़ी स्टार एंट्री
Huma Qureshi Wedding : 39 की उम्र में दुल्हन बनेगी बालीवुड़ की ये एक्ट्रेस! शादी से लेकर ग्रैंड रिसेप्शन तक की तैयारी
CID Investigation : महशूर गायक जुबीन गर्ग की मौत रहस्यमयी, अब सीआइडी करेगी परख
Bigg Boss 19 :  बिग बॉस 19 को मिला अपना पहला फाइनलिस्ट, टॉप 5 में पहुंचा ये कंटेस्टेंट
Roop Kumar Rathod Raipur Concert : सिंगर रूप कुमार राठौड़ रायपुर पहुंचे: ‘साउंड ऑफ सोल’ सीजन-3 में करेंगे परफॉर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?