सीजी भास्कर, 27 फरवरी। गरियाबंद जिले के बोरिद गांव के पास स्थित तिरुपति संपत्ति राइस मिल में शुक्रवार को भीषण (Rice Mill Fire Chhattisgarh) आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि धान से भरी बोरियां और खाली बारदाने कुछ ही मिनटों में उसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते लाखों रुपये का धान जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू (Rice Mill Fire Chhattisgarh) पाया। लगातार पानी की बौछार कर आग को आसपास के हिस्सों तक फैलने से रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्राथमिक अनुमान के मुताबिक आग में लगभग 10 लाख रुपये का धान नष्ट हो गया है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।
घटना से राइस मिल प्रबंधन को भारी आर्थिक नुकसान (Rice Mill Fire Chhattisgarh) हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।






