CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Rehabilitated Youth : नए विश्वास के साथ मुख्यधारा में लौटे युवा, विधानसभा में देखा लोकतंत्र का कामकाज

Chhattisgarh Rehabilitated Youth : नए विश्वास के साथ मुख्यधारा में लौटे युवा, विधानसभा में देखा लोकतंत्र का कामकाज

By Newsdesk Admin
27/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। माओवादी विचारधारा छोड़कर संविधान की राह अपनाने वाले 120 पुनर्वासित युवाओं ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर जनतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक (Chhattisgarh Rehabilitated Youth) से समझा। तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर आए इस दल ने सदन की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और लोकतंत्र की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप में जाना। यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायी साबित हुआ।

विधानसभा परिसर में युवाओं की मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी हुई। मुख्यमंत्री ने ‘जय जोहार’ कहकर उनका स्वागत किया और कहा कि हिंसा का मार्ग छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाने का उनका निर्णय सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पुनर्वासित युवाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ‘गनतंत्र’ छोड़कर गणतंत्र की मुख्यधारा में लौटे युवाओं का सरकार स्वागत (Chhattisgarh Rehabilitated Youth) करती है। उन्होंने कहा कि संविधान का मार्ग ही स्थायी शांति और विकास का रास्ता है तथा राज्य सरकार पुनर्वास नीति को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।

पुनर्वासित युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विधानसभा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को देखना उनके लिए एक नई शुरुआत जैसा है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि अब वे कानून के दायरे में रहकर समाज और राज्य के विकास में सक्रिय योगदान (Chhattisgarh Rehabilitated Youth) देंगे। उल्लेखनीय है कि इस 120 सदस्यीय दल में 66 पुरुष और 54 महिलाएं शामिल हैं, जो शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं को समझने के उद्देश्य से रायपुर आए हैं।

ED Raid पर Ex सीएम भूपेश बघेल के ऑफिस ने दी प्रतिक्रिया, कार्यवाही का पंजाब से जोड़ा कनेक्शन, कहा – “पंजाब में कांग्रेस को रोकने का षड़यंत्र”
Mahtari Sadan Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 महतारी सदनों का लोकार्पण कर महिलाओं के लिए नए अवसर खोले
Free NEET JEE Coaching Chhattisgarh : SC-ST छात्रों के लिए बड़ा मौका, मुफ्त मेडिकल-इंजीनियरिंग कोचिंग के लिए आवेदन 11 अगस्त तक
Sakti Toll Plaza Illegal Collection: अवैध वसूली पर सक्ती टोल प्लाजा घिरा, कलेक्टर की रेड में खुली परतें
Abujhmad Development : . वर्षों का इंतजार खत्म! अबूझमाड़ में पहली बार नियमित हाट बाजार, गांव-गांव में खुशी की लहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?