सीजी भास्कर, बलौदाबाजार, 21 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रत्नजोत के फल खाने से एक ही परिवार के छह बच्चे बीमार पड़ गए। स्कूल से लौटने के बाद बच्चे गांव के बड़े तालाब के पास पहुंचे थे, जहां उन्होंने पौधों से फल तोड़कर खा लिए। कुछ देर बाद ही बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। परिजन सभी को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। यह घटना (Balodabazar Ratnajot Fruit Poisoning) पलारी थाना क्षेत्र के अछोली गांव की है।
तालाब के पास खाए फल
जानकारी के मुताबिक, बच्चे स्कूल से घर लौटने के बाद गांव के बड़े तालाब के पास खेलने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां लगे रत्नजोत के पौधों से उन्होंने फल तोड़ लिए और खा लिया। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, चक्कर और पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Voter List Controversy : 14,567 वोटरों के नाम हटाने की शिकायत से मचा हड़कंप, जांच में सिर्फ 74 मतदाता मृत मिले
एक बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ी
परिजनों के मुताबिक, छह बच्चों में से एक ने बाकी बच्चों की तुलना में अधिक फल खाए थे। इसके चलते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। सभी बच्चों को परिजन पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। रत्नजोत के फल खाने से बच्चों के बीमार होने की सूचना के बाद परिजन चिंतित हो गए।
यह भी पढ़ें : Korba Python Rescue : देवउठनी एकादशी की पूजा के बीच आंगन में पहुंचा 8 फीट लंबा अजगर, परिवार में मची अफरा-तफरी
डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे
डॉक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद बच्चों को अज्ञात फल या पौधों के हिस्से खाने से रोकने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है। ग्रामीणों और अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को अनजान पौधों और फलों से दूर रखें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना देर किए चिकित्सकीय मदद लें।
यह भी पढ़ें :Bastar Farmers : बेमौसम बारिश से फसल खराब हुई तो 72 घंटे में दें सूचना, किसानों को मिलेगा बीमा का लाभ



