CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रामनवमी से पहले शोभायात्रा को लेकर बंगाल में बवाल, ‘अंजनी पुत्र सेना’ को नहीं मिली इजाजत, उठाएगी ये कदम

रामनवमी से पहले शोभायात्रा को लेकर बंगाल में बवाल, ‘अंजनी पुत्र सेना’ को नहीं मिली इजाजत, उठाएगी ये कदम

By Newsdesk Admin 03/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 अप्रैल। पश्चिम बंगाल की हावड़ा पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने की अंजनी पुत्र सेना की अर्जी मना कर दी है. पुलिस ने यह कहते हुए इजाजत नहीं दी कि पिछले साल भी पुलिस ने शोभायात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी थी. अब पुलिस के खिलाफ अंजनी पुत्र सेना के लोग हाईकोर्ट जाने का मन बना रहे हैं.

अंजनी पुत्र सेना पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल

अंजनी पुत्र सेना के सचिव सुरेंद्र कुमार वर्मा ने इस पूरे मामले पर गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की. उन्होंने पुलिस की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा, ” पुलिस प्रशासन रामनवमी पर शोभायात्रा को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित है.

यह सवाल हावड़ा पुलिस से भी पूछना चाहिए कि आखिर क्यों हर साल हमें शोभायात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी जाती है? हमारा 15 साल का इतिहास इस बात का सबूत है कि हम बिना किसी को असुविधा पहुंचाए बड़ी संख्या में जुलूस को कितनी आसानी से, भव्यता से और शांतिपूर्वक तरीके से निकालते हैं. लेकिन, पुलिस द्वारा हमें इजाजत नहीं दी गई है.”

‘पुलिस के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे’

वर्मा ने पुलिस के इस फरमान के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, “पुलिस द्वारा कहा गया है कि जिस रूट से हम शोभायात्रा निकालना चाहते हैं उनमें कुछ जगह संवेदनशील है. पुलिस ने जो रूट हमें शोभयात्रा निकालने के लिए दिया है. हम उससे संतुष्ट नहीं है. हर साल जिस रूट पर शोभायात्रा निकाली जाती थी. इस साल भी उसी रूट पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी. पुलिस के खिलाफ हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.”

पिछले साल पुलिस को मुंह की खानी पड़ी थी- सेना

उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें कोर्ट से राहत जरूर मिलेगी. आगे बोले, “पिछले साल जब पुलिस ने हमें इजाजत नहीं दी थी तो हमने कोर्ट में अपनी याचिका दायर की थी.

कोर्ट ने हमें शोभायात्रा निकालने की इजाजत दी थी और पुलिस को मुंह की खानी पड़ी थी. इस साल भी हम कोर्ट जाएंगे. उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा.”

सचिव सुरेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक इस बार शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण कुंभ आधारित झांकी होगी. उन्होंने कहा, " कुंभ आधारित झांकी के साथ ही भगवा ध्वज, जो हमारा प्राथमिक प्रतीक है, को भी साथ लेकर चलेंगे. बंगाल की संस्कृति में महिलाओं की प्रमुख भूमिका को भी दर्शाया जाएगा. इसमें दक्षिण भारत से महिलाओं का एक बैंड भी भाग लेगा."

You Might Also Like

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Newsdesk Admin 03/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Blackmail Suicide Case
Blackmail Suicide Case : ब्लैकमेलिंग से टूटी दो बच्चों की मां, आत्महत्या के बाद प्रेमी गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। घर के भीतर हुई…

Anti Naxal Operation Review: रायपुर में हाई-लेवल बैठक शुरू, ‘March 2026 Mission’ पर केंद्र और राज्य का फोकस

सीजी भास्कर 8 फरवरी Anti Naxal Operation Review…

Triple Baby Birth
Triple Baby Birth : एक साथ तीन किलकारियां गूंजीं, बलरामपुर के अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले…

PWD Corruption Case
PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। Enforcement Directorate (ईडी) ने…

NH-30 Road Construction Review: मुख्यमंत्री ने सड़क गुणवत्ता पर दिखाई सख्ती, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

NH-30 Road Construction Review : छत्तीसगढ़ के केशकाल…

You Might Also Like

PWD Corruption Case
अपराधदेश-दुनिया

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

08/02/2026
Arang Kharora Road Accident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

08/02/2026
Truck Bike Collision
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

08/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?