CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने बंगाल के शिक्षा मंत्री की गाड़ी तोड़ी, दो घंटे तक बनाए रखा बंधक

जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने बंगाल के शिक्षा मंत्री की गाड़ी तोड़ी, दो घंटे तक बनाए रखा बंधक

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 मार्च। पश्चिम बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (WBCUPA) की बैठक के दौरान जादवपुर विश्वविद्यालय में तनावपूर्ण टकराव की स्थिति पैदा हो गई. कारण, वामपंथी छात्र संगठनों ने छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. यहां शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के पहुंचने से पहले ही प्रदर्शन शुरू हो गया था. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की.

एसोसिएशन के अधिकारियों ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारी छात्रों को चले जाने को कहा, लेकिन स्थिति छात्रों और अधिकारियों के बीच हाथापाई तक पहुंच गई. गतिरोध जारी रहा और छात्रों ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार को रोक दिया. इसके बाद उन्होंने मंत्री की गाड़ी के टायरों की हवा तक निकाल दी.

प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की, बोनट और खिड़कियों को तोड़ दिया और यहां तक ​​कि कार पर जूते रख दिए. मंत्री को लगभग दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. इसके बाद छात्रों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप एक छात्र को बुरी तरह पीटा गया.

बता दें कि जादवपुर यूनिवर्सिटी कई बार सुर्खियों में रही है. कभी हॉस्टल कैंपस की बालकनी से गिरकर एक छात्रा की मौत का मामला हो या फिर रैगिंग के आरोप. छात्र संगठन यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर सीसीटीवी लगाने का भी विरोध कर चुके हैं. जिसके बाद जादवपुर यूनिवर्सिटी की एसएफआई यूनिट ने एक नोटिस जारी किया था और कहा था कि आरोपी 28 जनवरी, 2025 से एसएफआई इकाई का हिस्सा नहीं है.

Maharashtra Politics : देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत की साथ की तस्वीर से सियासी गलियारों में हलचल
बागपत में पुलिस कांस्टेबल ने युवक को सड़क पर पीटा….
Chhattisgarh Medical Cashless Scheme : छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारियों की ‘ऐतिहासिक जीत’, बजट में मेडिकल कैशलेस की गूंज, विधायक रिकेश सेन की पहल लाई रंग
Mahila Samuh Success Story : स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, ‘कृष्णा आजीविका समूह’ की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
बेंगलुरु भगदड़: IPL जीत बनी मातम, 11 की मौत पर FIR, हाई कोर्ट सख्त!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?