CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में रार, नेता प्रतिपक्ष को लेकर नहीं बन पा रही सहमति

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में रार, नेता प्रतिपक्ष को लेकर नहीं बन पा रही सहमति

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share

महाराष्ट्र में 3 मार्च से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है. इससे पहले यहां नेता विपक्ष का चुनाव होना है. सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष चुनना जरूरी है. इसको लेकर अब महाविकास अघाड़ी के सहयोगी दलों के बीच ही ठन गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में ही आपस में नही बन रही है. गठबंधन के दलों के बीच न बनने के पीछे की सबसे बड़ी वजह विधानसभा मे नेता विपक्ष का पद माना जा रहा है.

नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर 28 फरवरी को मातोश्री में उद्धव ठाकरे की पार्टी के चुने गए सभी विधायकों की बैठक हुई. इस दौरान बैठक में कहा गया कि वे नेता प्रतिपक्ष का नाम विधानसभा अध्यक्ष को देंगे. उद्धव की पार्टी की तरफ से विधायक भास्कर जाधव और सुनील प्रभु के नाम की चर्चा हुई. हालांकि इस पर आखिरी सहमति नहीं बन पाई है.

Contents
  • महाविकास अघाड़ी में नहीं बनी सहमति
  • महाविकास अघाड़ी के पास केवल 46 विधायक

महाविकास अघाड़ी में नहीं बनी सहमति

नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर महाविकास अघाड़ी मिलकर अपना दावा क्लेम करेगी तब ही ये पद मिल सकता है. लेकिन, अब तक महाविकास अघाड़ी में सहमति नहीं बन पाई है. अगर सभी दल अलग-अलग नेता प्रतिपक्ष का पद मांगते हैं तो मुश्किल है कि उन्हें पद मिले.

विपक्ष के नेता पद के लिए राजनीतिक दलों का ऐसे पीछे पड़ने का एक कारण और है महाराष्ट्र में जल्द नगर निगम,महानगर पालिका और जिला परिषद के चुनाव हैं.ऐसे में जिस पार्टी का नेता विपक्ष बनेगा उसे इन स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव में अपर हैंड मिलेगा ये तय है. सबसे ज्यादा असर उन 16 महानगपालिका में दिखाई देगा जिसमे मुंबई ठाणे, नवी मुंबई, मीरा भायंदर, वसई विरार, सोलापुर, संभाजी नगर, नाशिक, पुणे शामिल है.

महाविकास अघाड़ी के पास केवल 46 विधायक

नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए विपक्षी पार्टी के पास विधानसभा की 10 प्रतिशत सीटें होनी चाहिए. कम से कम 28 सीटें किसी विपक्षी पार्टी के पास होनी चाहिए लेकिन महाविकास अघाड़ी में ना तो कांग्रेस, ना शिवसेना-यूबीटी और ना ही एनसीपी-एसपी को 10 प्रतिशत सीट मिल पाई. यही कारण है कि कोई अकेले के दम पर पद नहीं मांग रहा है. हालांकि अब इसपर आखिरी निर्णय विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को लेना है.

2024 में हुए विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी में शामिल दलों को सिर्फ 46 सीटें मिली हैं, इसमें कांग्रेस के खाते में 16 सीटें आईं तो राकां शरद पवार गुट ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा गठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें शिवसेना उद्धव गुट को मिलीं, पार्टी ने महाराष्ट्र में 20 सीटों पर जीत दर्ज की. इससे पहले आघाडी की सरकार गिर जाने के बाद नेता विपक्ष का पद कांग्रेस के पास था.

Bhojshala Survey 🟠 भोजशाला में मिली भगवान श्रीकृष्ण की डेढ़ फीट ऊंची प्रतिमा 🟢 अवशेषों को एएसआइ ने किया सुरक्षित
भिलाई-कुम्हारी में देर रात पिता की मोपेड और बेटी की स्कूटी में अज्ञात आरोपियों ने लगाई आग, दोनों वाहन हुए राख, आस पास सीसीटीवी खंगाल रही दुर्ग पुलिस
चमत्कार! सोते समय युवक के ऊपर चढ़ा सांप, 30 मिनट तक दबाए रखा फन – जानिए फिर क्या हुआ?
Tahira Kashyap Breast Cancer : इस अभिनेता की पत्नी को फिर हुआ कैंसर, 2018 में एक बार दे चुकी हैं मात
First Country New Year 2026 : दुनिया में सबसे पहले शुरू हुआ 2026 का जश्न, भारत से 9 घंटे पहले इन दो देशों में हुआ नए साल का आगाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?