CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नई दिल्ली रेल हादसे के बाद एक्शन, क्राउड मैनेजमेंट को लेकर बनी नई गाइडलाइन

नई दिल्ली रेल हादसे के बाद एक्शन, क्राउड मैनेजमेंट को लेकर बनी नई गाइडलाइन

By Newsdesk Admin
07/03/2025
Share

महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो अफरा तफरी का महौल बना था. इसके बाद रेलवे इस हादसे से सबक लेते हुए कई तरह के ऩए उपाय की घोषणा की है. इस मामले पर खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के आला अधिकारियों के साथ बैठक की है.

देश में ऐसे 60 ऐसे स्टेशनों को चिन्हित किया गया है, जहां पर सामान्य से अधिक भीड़ पायी गयी है. ऐसे स्टेशनों पर स्पेशल वेटिंग एरिया बनाने का फैसला किया गया है, जिससे यहां पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

Contents
  • फुट ओवर ब्रिज का साइज बढ़ाया जाएगा
  • सीसीटीवी कैमरा का परमानेंट प्लेसमेंट
  • बड़े स्टेशन पर बनेगा वॉर रूम
  • बदले जाएगे रेलवे कार्ड
  • स्टेशन निदेशक के पोस्ट को अपग्रेड किया जाएगा

इन स्टेशनों पर वेटिंग एरिया में यात्रियों को बैठाया जाएगा और जब तक प्लेटफार्म पर ट्रेन नहीं आए, तब तक यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति नहीं होगी. देश के 60 स्टेशनों में नई दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या और पटना स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया गया है.

60 स्टेशनों पर प्रवेश पर लगेगा नियंत्रण

इन 60 स्टेशनों पर पूरी तरह से प्रवेश नियंत्रण लागू किया जाएगा. केवल confirm Reservation टिकट वाले यात्रियों को सीधे प्लेटफॉर्म तक जाने की अनुमति होगी. बिना टिकट यात्री या प्रतीक्षा सूची टिकट वाले यात्री बाहरी Waiting area में रुकेंगे. सभी Unauthorised Entry Points सील कर दिए जाएंगे.

फुट ओवर ब्रिज का साइज बढ़ाया जाएगा

चौड़े फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने का प्रावधान किया गया है. 12 मीटर (40 फीट) और 6 मीटर (20 फीट) चौड़ाई वाले दो नए standard के फुट ओवर ब्रिज डिजािन किए गए हैं. प्रयागराज के कई स्टेशन पर बनाए गए चौड़े FOB और Ramp महाकुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन में बहुत प्रभावी साबित हुए. इन नए चौड़े FOB को सभी स्टेशनों पर स्थापित किया जाएगा.

सीसीटीवी कैमरा का परमानेंट प्लेसमेंट

बैठक में सीसीटीवी की उपयोगिता औऱ उससे मिलने वाले लाइव फुटेज पर यात्रियों के आने जाने पर नियंत्रण के लिए बात की गयी. भीड़ नियंत्रण में कैमरों की अहम भूमिका रहती है. सभी स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए बड़ी संख्या में कैमरे लगाए जाएंगे, जिन स्टेशनों पर अधिक भीड़ होती है, वहां सीसीटीवी की व्यवस्था दूसरे स्टेशनों से इतर होगी.

बड़े स्टेशन पर बनेगा वॉर रूम

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि बड़े स्टेशनों पर वॉर रू को विकसित किया जाएगा. भीड़भाड़ की स्थिति में सभी विभागों के अधिकारी war room में कार्य करेंगे. अत्याधुनिक डिज़ाइन वाले डिजिटल संचार उपकरण जैसे वॉकी-टॉकी, announcement system और calling system भारी भीड़ वाले सभी स्टेशनों पर लगाए जाएंगे. वॉर रुम लेटेस्ट इक्यूपमेंट से लैस होगा.

बदले जाएगे रेलवे कार्ड

रेलवे अब जल्द ही सभी स्टाफ और सेवा कर्मियों को नए design के ID card मुहैया कराएगा, जिससे केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही स्टेशन में प्रवेश की अनुमति मिलेगी. इसके साथ ही सभी स्टाफ को नया डिजाइन uniform दी जाएगी, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उन्हें आसानी से पहचाना जा सके.

स्टेशन निदेशक के पोस्ट को अपग्रेड किया जाएगा

इस बैठक में यह भी तय किया गया है कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर एक वरिष्ठ अधिकारी को स्टेशन निदेशक बनाया जाएगा. सभी अन्य विभाग Station Director को रिपोर्ट करेंगे. Station Director को वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे ताकि वे स्टेशन सुधार के लिए तत्काल निर्णय ले सकें. सबसे महत्वपर्ण यह है कि टिकटों की बिक्री क्षमता के अनुसार होगा. इसके लिए Station Director को स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध ट्रेनों के अनुसार टिकट बिक्री को नियंत्रित करने का अधिकार दिया जाएगा.

वाराणसी में युवक की गुंडई, मामूली बात पर महिला पर तान दी राइफल
भिलाई के स्मृति नगर गार्डन में हरे-भरे 50 से अधिक पेड़ काट गिराए, निगम में हड़कंप, आयुक्त ने निरीक्षण किया तो मिले केवल ठूंठ, वन विभाग से की गई शिकायत, स्मृति नगर सोसायटी का है कारनामा, चोरी छिपे पूरा बगीचा कर दिया साफ
Bhilai News : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर हो रही जमकर सियासत, भाजपा ने कार्टून जारी कर देवेंद्र को बताया कोयलेंद्र
Collector strict amid heatwave alert : अतिक्रमण हटाने और इलाज की तैयारी के आदेश
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अनवर ढे़बर और त्रिपाठी की रिमांड बढ़ी, अब 25 सितंबर तक जेल भेजा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

Youth Congress Leader Threat
Youth Congress Leader Threat : इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी

Youth Congress Leader Threat : जिस इंस्टाग्राम आईडी…

Bilaspur Drug Bust
Bilaspur Drug Bust : गांजा और नशीली टैबलेट संग युवक गिरफ्तार

Bilaspur Drug Bust :पुलिस अधिकारियों का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?