CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक बार में 72 मिसाइल छोड़ता है S-400, भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ ने पाकिस्तान को फेल कर दिया

एक बार में 72 मिसाइल छोड़ता है S-400, भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ ने पाकिस्तान को फेल कर दिया

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हालात अब बेकाबू होते दिख रहे हैं. पहलगाम आतंकी हमले का हिसाब बराबर करने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की थी. भारत ने साफ किया था कि हमारा मकसद ना आम लोगों और ना ही पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाने का था, बल्कि हम सिर्फ आतंकी ठिकानों पर निशाना कर रहे थे. लेकिन पाकिस्तान इसके बाद भी नहीं माना और उसने भारत पर हमला करना शुरू कर दिया.

पाकिस्तान पहले ही LoC से सटे गांवों पर गोलीबारी कर रहा था, जहां कई आम नागरिकों की जान भी चली गई. इस बीच 7-8 मई की देर रात को पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों पर मिसाइल, ड्रोन अटैक करने की कोशिश की गई. भारत सरकार ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान ने भारत के कुल 15 शहरों पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया.भारत के डिफेंस सिस्टम ने किया अपना कामभारत ने ये कमाल अपने एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 से किया है, जिसका नाम ‘सुदर्शन चक्र” रखा गया है. भारत पिछले कुछ समय से अपने डिफेंस सिस्टम को मज़बूत करने में लगा हुआ था और आज इसने सारा पैसा वसूल भी कर दिया. रूस निर्मित इस डिफेंस सिस्टम की ताकत क्या है, हम आपको यहां पर विस्तार से समझाते हैं.

दरअसल, भारत ने साल 2018 में रूस के साथ एस-400 प्रणाली के 5 स्क्वॉड्रन के लिए लगभग ₹35,000 करोड़ के सौदे पर साइन किए थे. यह उन्नत वायु रक्षा प्रणाली भारत के रणनीतिक स्थानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और ऐसा ही इसने पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन, मिसाइल अटैक को विफल करने में किया है. भारत ने देश के अलग-अलग हिस्सों में इस सिस्टम को तैनात किया है, जो चीन और पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए हैं ताकि किसी भी बुरे वक्त में इनका इस्तेमाल किया जा सके.एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को आप इस तरह भी समझ सकते हैं कि ये हथियार नहीं महाबली है. इसके सामने किसी की भी साजिश नहीं चलती है.

यह आसमान से घात लगाकर आते हमलावर को पलभर में राख में बदल देता है. एस-400 मिसाइल सिस्टम को दुनिया की सबसे सक्षम मिसाइल प्रणाली माना जाता है. पाकिस्तान और चीन भारत के लिए हमेशा से चुनौती रहे हैं. भारत का इन देशों से युद्ध भी हो चुका है. शक्ति का संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसी मिसाइल प्रणाली की देश को जरूरत थी.S-400 एक बार में एक साथ 72 मिसाइल छोड़ सकता है. इसकी सबसे खास बात ये है कि इस एयर डिफेंस सिस्टम को कहीं मूव करना बहुत आसान है क्योंकि इसे 8X8 के ट्रक पर माउंट किया जा सकता है.

S-400 को नाटो द्वारा SA-21 Growler लॉन्ग रेंज डिफेंस मिसाइल सिस्टम भी कहा जाता है. माइनस 50 डिग्री से लेकर माइनस 70 डिग्री तक तापमान में काम करने में सक्षम इस मिसाइल को नष्ट कर पाना दुश्मन के लिए बहुत मुश्किल है. क्योंकि इसकी कोई फिक्स पोजीशन नहीं होती. इसलिए इसे आसानी से डिटेक्ट नहीं कर सकते.

S-400 मिसाइल सिस्टम में एक दो नहीं बल्कि पूरी 4 तरह की मिसाइलें होती हैं जिनकी रेंज 40, 100, 200, और 400 किलोमीटर तक होती है. यह सिस्टम 100 से लेकर 40 हजार फीट तक उड़ने वाले हर टारगेट को पहचान कर नष्ट कर सकता है. एस-400 मिसाइल सिस्टम (S-400 Air Defence Missile System) का रडार बहुत अत्याधुनिक और ताकतवर है.

गर्लफ्रेंड से शादी करा दीजिए माता…’ मंदिर की दानपेटी में चिट्ठी डालकर मांगी मन्नत
Big Breaking : पुणे में भारी बारिश के बीच 4 लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कैप्टन घायल
जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने बंगाल के शिक्षा मंत्री की गाड़ी तोड़ी, दो घंटे तक बनाए रखा बंधक
इंस्टा रील के चक्कर में गंगनहर में कूदी महिला! वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने थमाया चालान
Patna Metro Property Investment: 5 साल में 50% तक बढ़ सकती है प्रॉपर्टी वैल्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?