CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sanchar Saathi App : विपक्ष के दबाव में सरकार ने वापस लिया…, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

Sanchar Saathi App : विपक्ष के दबाव में सरकार ने वापस लिया…, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

By Newsdesk Admin
04/12/2025
Share
Sanchar Saathi App
Sanchar Saathi App

सीजी भास्कर, 4 दिसंबर। सरकार द्वारा मोबाइल में संचार साथी ऐप (Sanchar Saathi App) के प्री इंस्टॉलेशन को लेकर हो रहे विवाद के बीच संसद में सरकार ने स्पष्ट किया कि इस ऐप को मोबाइल यूजर कभी भी हटा सकता है। इसे लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सरकार पर निशाना साधा है।

Contents
  • कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  • Sanchar Saathi App को लेकर मणिकम टैगोर ने कही ये बात

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले सरकार ने मोबाइल निर्माताओं को संचार साथी ऐप को प्रीइंस्टॉल करने का निर्देश दिया था। जब लोगों ने आपत्ति जताई और विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया, तब शायद सरकार को समझ में आया कि यह उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ है। इसके बाद उन्होंने इसे वापस ले लिया। सरकार को बताना चाहिए कि उनकी मंशा क्या थी?

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि यह बहुत ही साधारण बात है कि ऐप प्रीलोडेड नहीं होना चाहिए। बच्चों और महिलाओं के फोन में यह नहीं होना चाहिए। यही हमारा मुद्दा था। सभी ने इसका विरोध किया। लोकसभा और राज्यसभा में इस मुद्दे को हम सभी ने मजबूती से उठाया।

उन्होंने कहा कि जब हम लोगों ने इसे जोर-शोर से उठाया, तब सरकार ने इस पर से यू-टर्न लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार यू-टर्न वाली सरकार है। पहले फैसला लेती है और फिर बाद में उस पर सोचती है। उन्हें पहले सोचकर फैसला लेना चाहिए था।

Sanchar Saathi App को लेकर मणिकम टैगोर ने कही ये बात

मणिकम टैगोर ने कहा कि सरकार ने भी इसे वापस लेने का फैसला हम सभी लोगों के विरोध के बाद किया है। यह हम सभी की जीत है। जिन लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई, यह उनकी भी जीत है।

सरकार ने मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप (Sanchar Saathi App) के प्री-इंस्टॉलेशन की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। यह जानकारी संचार मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई। सरकार की ओर से यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब संचार साथी ऐप के प्री-इंस्टॉलेशन को लेकर विवाद पैदा हो गया था और कई विपक्षी नेताओं और पक्षकारों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि संचार साथी का इस्तेमाल पूरी तरह से उपभोक्ता पर निर्भर करता है। यूजर चाहे तो उसे अपने मोबाइल में पंजीकरण के माध्यम से एक्टिव कर सकता है या जरूरत न होने पर अपने मोबाइल से हटा (डिलीट) भी सकता है।

Oh…my…God : ग्रेमी Award विजेता मशहूर रैपर की मौत, स्टेज पर कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर ही गिरे और टूट गईं सांसें
Vikram 1 : देश के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में पहुँचाने वाली टीम में शामिल रहे भिलाई के अजिंक्य ने बढ़ाया मान, बधाइयों का तांता, Video
Sariya Rate Fall: दिल्ली से जयपुर तक सरिया हुआ सस्ता, देखें ताज़ा रेट
गणेश चतुर्थी पर मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सूंड से लेकर रंग तक का है खास महत्व
‘पीएम मोदी को चीखें सुनाई नहीं दीं’, बीकानेर सेप्टिक टैंक हादसे में 3 की मौत पर भड़की कांग्रेस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Polio Vaccination
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री…

Kanker Crime
Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर…

Durg News
Durg News : दुर्ग में दो दिन में नदी-नहर से मिले दो शव, एक नदी में कूदा तो दूसरा बाइक समेत गिरा

दुर्ग जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में शिवनाथ…

Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब
Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब

पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?