CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sangeeta Shah gets relief from High Court : आपराधिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक

Sangeeta Shah gets relief from High Court : आपराधिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिम्प्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह और उनके पति केतन मूलचंद शाह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक लगा दी है। (Sangeeta Shah gets relief from High Court)

Contents
  • कोर्ट में कहा- लौटा दी थी राशि, तथ्यों को छिपाकर पेश किया
  • पुराने मामले में भी कोर्ट से जमानत मिली थी : Sangeeta Shah gets relief from High Court 

इस मामले की अगली सुनवाई 15 जून से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी। हाईकोर्ट ने दोनों को अग्रिम जमानत भी दे दी है। हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड पर मौजूद दस्तावेजों और बैंक स्टेटमेंट को देखने के बाद माना कि शिकायतकर्ता के खाते में 10 लाख रुपए वापस भेजे जा चुके थे।

कोर्ट ने यह भी कहा कि इस तथ्य का जिक्र शिकायत और सिविल सूट में नहीं किया गया था। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने दुर्ग कोर्ट में चल रही आगे की कार्यवाही (Sangeeta Shah gets relief from High Court)  पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामला सुनील कुमार सोमेन से जुड़े जमीन सौदे का है।

शिकायत के मुताबिक, 13 मार्च 2023 को संगीता शाह ने ग्राम कोहका की जमीन बेचने के लिए सुनील कुमार से 50 लाख रुपए में सौदा किया था। इसके एवज में 10 लाख रुपए एडवांस लिए गए थे। बाद में जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।

आरोप है कि उसी जमीन पर बाद में 4.50 करोड़ रुपए का लोन भी लिया गया। सुनील कुमार ने इस मामले में नवंबर 2025 में पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में सिविल कोर्ट में केस दायर किया गया। फिर मार्च 2026 में दुर्ग कोर्ट में परिवाद दायर किया था।

सुपेला थाने में पुलिस ने दर्ज किया है केस : Sangeeta Shah gets relief from High Court 

कोर्ट के आदेश के बाद 8 मई 2026 को पुलिस ने सुपेला थाने में केस दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता की ओर से कोर्ट में कहा गया था कि आरोपियों ने विवादित जमीन को विवादमुक्त बताकर सौदा किया और बाद में रजिस्ट्री से इनकार कर दिया।

वहीं संगीता शाह और केतन शाह की ओर से कोर्ट में कहा गया कि, शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपए पहले ही वापस कर दिए गए थे। बचाव पक्ष ने बैंक स्टेटमेंट भी पेश किया, जिसमें 10 अक्टूबर 2024 को रकम ट्रांसफर होने का रिकॉर्ड बताया गया।

कोर्ट में कहा- लौटा दी थी राशि, तथ्यों को छिपाकर पेश किया

सिम्प्लेक्स कॉस्टिंग की डायरेक्टर संगीता केतन शाह ने कोर्ट में अपने बचाव में कहा कि, घटना के करीब 3 साल बाद 8 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई और देरी का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपए वापस कर दिए गए थे। यह रकम 10 अक्टूबर 2024 को खाते में ट्रांसफर की गई थी, लेकिन इस तथ्य को छिपाकर कोर्ट में परिवाद पेश किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि, लोन के लिए आवेदन 27 सितंबर 2024 को किया गया था और रकम अक्टूबर 2024 में मिली थी। जबकि शिकायतकर्ता को अग्रिम राशि उससे पहले 30 सितंबर 2024 को लौटा दी गई थी, इन तथ्यों को जानबूझकर छिपाया गया।

दुर्ग जिला कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कहा था कि, उपलब्ध तथ्यों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए यह अग्रिम जमानत देने योग्य मामला नहीं है। इसी आधार पर अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश पी एस मरकाम की कोर्ट ने संगीता शाह और केतन शाह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद संगीता केतन शाह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

पुराने मामले में भी कोर्ट से जमानत मिली थी : Sangeeta Shah gets relief from High Court 

बता दें कि संगीता केतन शाह के उपर पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। कोर्ट के सामने यह तथ्य भी रखे गए कि, आरोपियों के खिलाफ पहले भी पुलगांव थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है। उस मामले में हाई कोर्ट ने उन्हें इस शर्त पर जमानत दी थी कि वे भविष्य में किसी भी तरह के अपराध में शामिल नहीं होंगे।

वहीं इसके बाद फिर दूसरा मामला भी इसी तरह का कोर्ट के आदेश के बाद सुपेला थाना में पंजीबद्ध हुआ है। इस मामले में भी हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देते हुए कार्यवाही पर रोक लगाई है।

Dhanbad Railway Corruption Case : 24 लाख के बिल पर अटकी फाइल, ₹50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया रेल इंजीनियर, धनबाद मंडल में मचा हड़कंप
CCPL 2026 Semi Final Race : बिलासपुर और रायपुर, बस्तर-राजनांदगांव के बीच रोमांचक जंग जारी
मानसिक तनाव से जूझ रही थी एमबीए की छात्रा, मम्‍मी-पापा बाजार गए तो लगा ली फांसी
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तैयारी तेज़, चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की
BIHAN scheme Chhattisgarh : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने 24,550 समूहों को 147 करोड़ की राशि जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ex-Servicemen Security : बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों के हवाले, 156 की तैनाती
Ex-Servicemen Security : बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों के हवाले, 156 की तैनाती

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बताया है कि…

Non-Financial Motivation : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गिफ्ट, INTUC ने प्रबंधन से की बड़ी मांग
Non-Financial Motivation : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गिफ्ट, INTUC ने प्रबंधन से की बड़ी मांग

यूनियन ने नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन (Non-Financial Motivation) स्कीम के…

Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, भीड़ के हमले में ड्राइवर की मौत की खबर; गांव में तनाव
Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, भीड़ के हमले में ड्राइवर की मौत की खबर; गांव में तनाव

धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे (Tractor Accident)…

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?