CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संजय भंडारी केस: रॉबर्ट वाड्रा ED के सामने नहीं हुए पेश, सवालों से बचने की अटकलें तेज

संजय भंडारी केस: रॉबर्ट वाड्रा ED के सामने नहीं हुए पेश, सवालों से बचने की अटकलें तेज

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर 10 जून केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को कथित हरियाणा जमीन घोटाले के मामले में समन किया, लेकिन रॉबर्ट वाडरा दफ्तर नहीं पहुंचे. इसी के बाद अब सामने आया है कि वाड्रा आज ईडी के दफ्तर नहीं जाएंगे. उन्होंने ईडी को ईमेल लिख कर समय मांगा. वाड्रा ने तबियत खराब होने का हवाला दिया है. ईडी को मेल कर अगली तारीख पर पूछताछ में शामिल होने को कहा है.

वाड्रा को हरियाणा जमीन घोटाले में PMLA के तहत समन किया गया है. वाड्रा ने ईडी को ईमेल लिख कर समय मांगा. रॉबर्ड वाड्रा आज ईडी दफ्तर नही जाएंगे. वाड्रा ने तबियत खराब होने का हवाला दिया है. ईडी को मेल कर अगली तारीख पर पूछताछ में शामिल होने को कहा है. इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है. पहले ही पूछताछ में वाड्रा ने आरोपों से और किसी भी तरह की गलत गतिविधि में शामिल होने से इनकार कर दिया था.संजय भंडारी के मामले में रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप है. भंडारी साल 2016 में भारत से भाग गया था और फिलहाल वो यूनाइटेड किंगडम में रहता है, कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी है. ईडी के आरोप के मुताबिक, संजय भंडारी के पास करोड़ो की अघोषित विदेशी आय और संपत्तियां हैं, जिनमें नंबर 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर, लंदन और 6 ग्रोसवेनर हिल कोर्ट, लंदन की संपत्तियां शामिल हैं.

ईडी ने आरोप लगाया, पीएमएलए के प्रावधानों के अनुसार ये संपत्तियां काली कमाई से अर्जित हैं और सीसी थंपी और सुमित चड्ढा को इनको छिपाने और उपयोग करने में शामिल पाया गया है. जांच में पाया गया कि थंपी रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी है. रॉबर्ट वाड्रा ने न सिर्फ सुमित चड्ढा के जरिए से लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर में उपरोक्त संपत्ति का रेनोवेशन किया, बल्कि उसी में रहे भी.ED ने पहले भी की पूछताछईडी ने दावा किया, रॉबर्ट वाड्रा और थंपी ने फरीदाबाद में जमीन का एक बड़ा हिस्सा खरीदा और एक-दूसरे के साथ वित्तीय लेनदेन किया. इस मामले में वाड्रा से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है और उन्होंने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है.

ED इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है, लेकिन उसमें वाड्रा बतौर आरोपी नहीं हैं.“10 घंटे तक पूछताछ की गई”इससे पहले भी अप्रैल के महीने में इसी केस में वाड्रा को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. इस दौरान वाड्रा पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ पहुंचे थे.

इस दौरान वाड्रा ने पूछताछ को लेकर कहा था कि, मैं एजेंसी के दूसरे समन को देखकर हैरान था क्योंकि मैं पहले ही इसी मामले के संबंध में एजेंसी के सामने 15 बार पेश हो चुका हूं. मुझसे 10 घंटे तक पूछताछ की गई और मैंने 23,000 दस्तावेज दिए. मैंने एजेंसी को 2019 के अपने बयान दिखाए और आप वही सवाल पूछ रहे हैं जिनका मैंने 2019 में जवाब दिया था और एजेंसी के लोग भी हैरान थे. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

बड़ी खबर – “अरूण-वरूण” दो भाइयों की शिकायत लेकर शहर के संभ्रांत परिवार की महिला पहुंची थाना, कहा – भूत-प्रेत भगाने और गड़ा खजाना दिलाने ठग लिया 1 करोड़ से अधिक रूपया, 14 भूत भगाने लिए 40 लाख की हुई पूजा, सोने की अंगूठी भी दी….. पढ़िए मामले पर पुलिस का दावा….‼️
उद्धव ठाकरे का BJP पर हमला: ‘छिपा एजेंडा’, हिंदी को अनिवार्य करने के खिलाफ 7 जुलाई को ‘आजाद मैदान’ में हुंकार
Anti Naxal Operation: कुख्यात नक्सली कुंजम हिड़मा गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने AK-47 के साथ ओडिशा से दबोचा
Swami Chaitanyananda Arrest: दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आगरा होटल से दबोचा गया आरोपी
Tigress Fell In Well : डर, जोखिम व राहत के दो घंटे… गहरे कुएं से निकालने के बाद जंगल की ओर भागी बाघिन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

दुर्ग की मतदाता सूची जारी, पुरुषों से 6,556 ज्यादा हैं महिला वोटर्स

दुर्ग जिले में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची…

Driver Association
Driver Association :  प्रशासन और ड्राइवर संगठन के बीच बनी सहमति, शांतिपूर्ण तरीके से रखी जाएंगी मांगें

जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ…

Operation Baaz
Operation Baaz :  ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर…

Illegal Liquor
Illegal Liquor :  दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की दबिश, 433 पाव देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध शराब की बिक्री पर…

Knife Attack
Knife Attack :  कसडोल में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, जान से मारने की धमकी देकर किया हमला; कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?