CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हर कहानी के पीछे एक सोच होती है, एक दृष्टिकोण और सबसे अहम- एक अनुभव : सुनील शर्मा

हर कहानी के पीछे एक सोच होती है, एक दृष्टिकोण और सबसे अहम- एक अनुभव : सुनील शर्मा

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन एवं स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला का समापन

सीजी भास्कर 09 अप्रैल तकनीकी सत्र में आरजे अनीमेश शुक्ला और श्री राजकुमार दास ने दिए व्यावहारिक टिप्सरायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “स्क्रिप्ट लेखन एवं स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलसचिव श्री सुनील शर्मा ने कहा कि हर कहानी के पीछे एक सोच होती है, एक दृष्टिकोण और सबसे अहम – एक अनुभव।

स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग न केवल विचारों को अभिव्यक्त करने का माध्यम हैं, बल्कि यह सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यक्तिगत विमर्श को भी एक दिशा प्रदान करते हैं। साथ ही कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रशिक्षणात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यावहारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।कार्यशाला के तीसरे दिन दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। पहले तकनीकी सत्र में प्रसिद्ध रेडियो जॉकी अनीमेश शुक्ला ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए वॉयस मॉड्यूलेशन, नैरेशन, कंटेंट प्रेजेंटेशन और ऑडियो स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को साझा किया।

उन्होंने रेडियो और डिजिटल माध्यमों में कहानी कहने की बदलती तकनीकों पर व्यावहारिक ज्ञान के साथ चर्चा की।दूसरे सत्र में पटकथा लेखन के विशेषज्ञ श्री राजकुमार दास ने स्क्रिप्ट लेखन की रचनात्मक प्रक्रिया, पात्र निर्माण, संवाद शैली और प्रस्तुति कौशल पर गहन मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों सिखाया की कैसे एक स्क्रिप्ट स्क्रीन पर दृश्य का रूप लेती है।कार्यशाला के समापन सत्र में प्रेरक विचार और मार्गदर्शन में समाज कार्य और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र शर्मा ने विशेषज्ञ टिप्पणी प्रस्तुत करते हुए कहा कि कहानी कहने की कला में सबसे जरूरी है

अपनी जड़ों और अनुभवों से जुड़े रहना। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय कहानियों और सामाजिक सरोकारों से प्रेरणा लेने की सलाह दी।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष श्री पंकज नयन पांडेय, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आशुतोष मंडावी, शोधार्थी, अतिथि व्याख्याता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हाथ पकड़ा, रोते हुए गले लगाया फिर ट्रेन के आगे कूद कपल ने कर लिया सुसाइड, 5 टुकड़ों में मिली लाश
भारत रक्षा मंच का मना स्थापना दिवस 🟠 नई कार्यकारिणी तथा पदाधिकारियों का हुआ परिचय
CRPF जवान की पत्नी का न्यूड वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख: फेसबुक पर हुई दोस्ती ने लूट ली इज्जत, FIR दर्ज
Kashmir Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘दो धर्मों के बीच नफरत फैलाने…’
The game of poison : गुपचुप से सब्जियों तक, एक्सपर्ट बोले- लीवर, किडनी और कैंसर का खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?