CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले के गुनहगारों को सुरक्षाबलों ने घेरा, कश्मीर में मुठभेड़ जारी

पहलगाम हमले के गुनहगारों को सुरक्षाबलों ने घेरा, कश्मीर में मुठभेड़ जारी

By Newsdesk Admin 29/04/2025
Share

सीजी भास्कर 29 अप्रैल पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों का काम जल्द तमाम होने वाला है. सुरक्षाबलों ने उन्हें ढूंढ निकाला है और कश्मीर में अज्ञात जगह पर उनको मार गिराने का काम हो रहा है. सुरक्षाबलों की उनके साथ मुठभेड़ हो रही है.जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था. उन्होंने नाम और धर्म पूछकर लोगों पर गोलियां चलाई थी.

हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. मरने वालों में ज्यादातर हिंदू थे.हमले के पीछे हाशिम मूसा सूत्रों के मुताबिक, हमले के पीछे आतंकी हाशिम मूसा के हाथ होने के सुराग मिले हैं. मूसा पाकिस्तान का नागरिक है और स्पेशल फोर्सेज का पूर्व पैरा कमांडो है. सूत्रों के अनुसार, हाशिम मूसा पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर लश्कर-ए-तैयबा के साथ सक्रिय हो गया.

उसे जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय नागरिकों, भारतीय और विदेशी पर्यटकों तथा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का निर्देश मिला था.पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है. लोग बदले की मांग कर रहे हैं. सरकार भी इस बार पाकिस्तान को बख्शने के मूड में नहीं है. उसपर लगातार एक्शन हो रहा है. केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक संबंधों में कटौती कर दी है.

सिंधु जल समझौते को भी उसने स्थगित कर दिया है. डिप्लोमैटिक स्ट्राइक के अलावा उसने डिजिटल स्ट्राइक भी की है. उसके कई न्यूज चैनलों को भारत में बंद कर दिया गया है.सीमा पर सेना दे रही मुंहतोड़ जवाबएक ओर जहां दिल्ली से इस्लामाबाद को कड़ा जवाब दिया जा रहा है तो वहीं बॉर्डर पर सेना मोर्चा संभाली हुई है. वो पाकिस्तान की हर नापाक साजिशा का जवाब दे रही है.

पाकिस्तान लगातार भारत को उकसा रहा है और सेना उसे मुंहतोड़ जवाब दे रही है.पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का लगातार पांचवीं रात उल्लंघन किया. उसने जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर को निशाना बनाकर गोलीबारी की. यह लगातार पांचवीं रात थी जब पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की.एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 28 और 29 अप्रैल की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में भी बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की.

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इस उकसावे का सधा हुआ और प्रभावी तरीके से जवाब दिया.पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी तथा बाद में उसने उल्लंघन का दायरा बढ़ाते हुए पुंछ सेक्टर और फिर अखनूर सेक्टर को भी निशाना बनाते हुए गोलीबारी की.

You Might Also Like

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

Major Fire at BSP : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में भीषण आग: 25MW टरबाइन एरिया में हादसा, 5 कर्मचारी झुलसे

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

BSP Employee Son Suicide Bhilai : माइनिंग की पढ़ाई कर रहे युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान, BSP कर्मी का इकलौता बेटा था आकाश

Chhattisgarh Crime News : बीच सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Newsdesk Admin 29/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

Bhilai Steel Plant Fire : स्टील अथॉरिटी ऑफ…

Vaishali Nagar AI Powered Assembly
MLA Rikesh Sen : वैशाली नगर में ‘डिजिटल क्रांति’, अब एक WhatsApp मैसेज पर घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान, विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास में वैशाली…

Major Fire at BSP : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में भीषण आग: 25MW टरबाइन एरिया में हादसा, 5 कर्मचारी झुलसे

​सीजी भास्कर , 07 अप्रैल। भिलाई स्टील प्लांट…

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Assam Fake Passport Controversy : असम में कथित…

Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

भिलाई नगर: Chhattisgarh Crime : दुर्ग पुलिस ने…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

07/04/2026
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Major Fire at BSP : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में भीषण आग: 25MW टरबाइन एरिया में हादसा, 5 कर्मचारी झुलसे

07/04/2026
देश-दुनियाराजनीति

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

06/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

BSP Employee Son Suicide Bhilai : माइनिंग की पढ़ाई कर रहे युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान, BSP कर्मी का इकलौता बेटा था आकाश

06/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?