CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रंप को झटका: अमेरिकी कोर्ट ने ट्रेड टैरिफ को बताया अवैध, भारत-पाक सीजफायर पर दावे पर उठे सवाल!

ट्रंप को झटका: अमेरिकी कोर्ट ने ट्रेड टैरिफ को बताया अवैध, भारत-पाक सीजफायर पर दावे पर उठे सवाल!

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर 29 मई अमेरिका की ट्रेड कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए लिबरेशन डे टैरिफ को अवैध बताते हुए इस पर रोक लगा दी है. यह फैसला मैनहट्टन की इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट के तीन जजों के पैनल ने दिया है. लेकिन ट्रंप सरकार ने टैरिफ की पैरवी करते हुए भारत और पाकिस्तान सीजफायर का जिक्र किया है.

ट्रंप सरकार में वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने अमेरिकी कोर्ट के समक्ष अपने बयान में कहा है कि टैरिफ की मदद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में मदद मिली. आज तक के पास लुटनिक के इस बयान की फुल कॉपी है.लुटनिक ने कोर्ट के समक्ष कहा कि दो अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया तो कई देशों ने तुरंत अमेरिकी सरकार से संपर्क किया. इनमें से कई देशों ने अपने हितों की वजह से अमेरिका के टैरिफ पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की. 

उन्होंने कहा कि अमेरिका के कई ऐसे विदेशी ट्रेडिंग पार्टनर्स जिनका हमारे साथ वर्षों से व्यापार घाटा है. वो तुरंत अमेरिका के साथ बातचीत की टेबल पर आ गए. इन देशों को अमेरिकी सरकार की ओर से लाभ भी मिला और हमने टैरिफ पर कुछ समय के लिए रोक भी लगाई. लुटनिक ने बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान दो परमाणु शक्तियों ने 13 दिनों की सैन्य कार्रवाइयों के बीच 10 मई पर सीजफायर पर सहमति बनी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप की वजह से दोनों देश युद्धविराम कर पाए. ट्रंप ने दोनों देशों को ट्रेड का ऑफर दिया, जिससे एक पूर्ण युद्ध की स्थिति से बचाया गया. 

लेकिन कोर्ट के इस फैसले की वजह से राष्ट्रपति ट्रंप की शक्तियों को सीमित करता है, जिससे भारत और पाकिस्तान ट्रंप के ऑफर की वैधता पर सवाल उठा सकते हैं, जिसेस पूरे क्षेत्र में लाखों लोगो की जिंदगियों की सुरक्षा को खतरा पहुंच सकता है. ट्रंप भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर क्या कह चुके हैं?यूं ते ट्रंप कई मौकों पर भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट ले चुके हैं. लेकिन उन्होंने हाल ही में अमेरिका-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित कर कहा कि कुछ दिन पहले मेरी सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने के लिए सीजफायर करवाया. मैंने ट्रेड का बड़े पैमाने पर उपयोग किया.

 मैंने ट्रेड का हवाला देकर दोनों देशों से कहा कि आओ डील करते हैं. ट्रेड करें. न्यूक्लियर मिसाइल नहीं चलाएं बल्कि ऐसी चीजों का कारोबार करते हैं, जो आप खूबसूरत तरीके से बनाते हैं. दोनों देशों के प्रधानमंत्री ताकतवर हैं, बहुत ताकतवर हैं, अच्छे नेता हैं, स्मार्ट हैं. उन्होंने बात मानकर ये जंग रोक दी. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि वे वास्तव में अब साथ मिल रहे हैं. शायद हम उन्हें थोड़ा और करीब ला सकते हैं. वे अच्छा डिनर करें. हमने बेहतरीन काम किया है, एक ऐसी स्थिति को टाला है, जिससे लाखों लोग मर सकते थे. बता दें कि 10 मई को राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं

Big Break : कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत
दिल दहला देने वाली घटना: यौन उत्पीड़न से तंग आकर आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत, पूरे ओडिशा में आक्रोश!
BJP Sahayog Kendra Jan Darshan: भाजपा मुख्यालय में जनदर्शन की वापसी, आज मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सुनेंगे समस्याएं
मुस्लिमों ने फूंका पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला, बलरामपुर और सरगुजा में प्रदर्शन, कहा- “सख्त कार्रवाई हो”
भारत में अवैध रूप से घुसने के आरोप में कनाडाई गिरफ्तार, मोतिहारी में रक्सौल बॉर्डर पर SSB की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

Chamoli Tunnel Accident
Chamoli Tunnel Accident : हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 लापता; 2 घायलों का इलाज जारी

Chamoli Tunnel Accident :उत्तराखंड सरकार ने हादसे में…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Aler :प्रदेश के 33 जिलों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?