CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर…’ Kjo के नाम का गलत इस्तेमाल पड़ा महंगा, फिल्म पर लगा बैन

‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर…’ Kjo के नाम का गलत इस्तेमाल पड़ा महंगा, फिल्म पर लगा बैन

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च। बॉलीवुड के सबसे मशहूर डायरेक्टर्स में से एक करण जौहर इस वक्त चर्चा में हैं. करण के नाम का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश का गई गई है. उनके नाम पर एक फिल्म बनाई गई जिसे अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने बैन कर दिया है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर’ फिल्म को बैन करने के आदेश दिए है.

Contents
  • 14 जून को रिलीज होने वाली थी फिल्म
  • करण ने लगाई कोर्ट से गुहार

‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर’ के मेकर्स पर आरोप है कि इन्होंने निर्देशक करण जौहर के नाम का गलत इस्तेमाल किया है और ये उनकी निजता का हनन है. कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने के अपने फैसले को बरकरार रखा और कहा कि फिल्म का टाइटल, फिल्म निर्माता करण जौहर के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करता है.

14 जून को रिलीज होने वाली थी फिल्म

न्यायमूर्ति आरआई चागला ने अंतरिम रोक हटाने की फिल्म निर्माताओं की अपील को खारिज कर दिया. उन्होंने पाया कि करण के पर्सनल राइट्स का यहां पर उल्लंघन हो रहा है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जज ने बताया कि फिल्म का टाइटल सीधे करण जौहर के नाम से जुड़ता है, जिससे लोगों को भ्रम हो सकता है. ‘इंडियाप्राइड एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड’ प्रोड्यूसर बबलू सिंह और संजय सिंह की ये फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी. करण ने कोर्ट से इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी.

करण ने लगाई कोर्ट से गुहार

ऐसे में अदालत ने रिलीज को निलंबित करने के अपने शुरुआती आदेश को अब भी बरकरार रखा है. ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ निर्देशक करण जौहर ने सबसे पहले जून 2024 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ‘इंडियाप्राइड एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि टाइटल उनकी निजता, प्रचार और व्यक्तिगत ब्रांडिंग के अधिकार का उल्लंघन करता है.

17 साल बाद ‘तुलसी’ की वापसी! स्मृति ईरानी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को बताया ‘साइड प्रोजेक्ट’, राजनीति पर भी खुलकर बोलीं
Deepika Padukone Controversial Statement: ‘शादी से पहले किसके साथ…’ जब दीपिका के एक वाक्य ने देशभर में बहस छेड़ दी
Malayalam Cinema : दिग्गज अभिनेता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, प्रशंसकों की बढ़ी चिंता
Aamir Khan Art School: आमिर खान खोलेंगे आर्ट स्कूल, फिल्ममेकिंग सिखाने के नए गुरुकुल मॉडल को मिला ऋतिक रोशन का सपोर्ट
Rohit Shetty House Firing : रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नेपाल कनेक्शन की जांच तेज, एटीएम ट्रांजैक्शन से पहुंची रकम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Sarafa Mahasammelan 2026 : 28 जून को सराफा महासम्मेलन, प्रदेशभर के कारोबारी होंगे शामिल

Bilaspur Sarafa Mahasammelan 2026

Illegal Sand Mining Case : रेत चोरी का खुलासा! निर्माण कंपनी पर कार्रवाई, भारी मात्रा में रेत जब्त

Illegal Sand Mining Case

Rajnandgaon Housing Scam : नगर निगम का बाबू बनकर ठगी, मकान दिलाने के नाम पर 8 लाख से ज्यादा ऐंठे

Rajnandgaon Housing Scam

Mahasamund Girlfriend Murder Case : बर्थडे गिफ्ट के बहाने बुलाया, फिर प्रेमिका की हत्या कर रेत में दफनाया शव

Mahasamund Girlfriend Murder Case

Raigarh Seed Sales Ban : 37 क्विंटल से अधिक बीज की बिक्री पर रोक

Raigarh Seed Sales Ban

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?