CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुर्शिदाबाद हमले की शैडो प्लानिंग! हिंसा की आड़ में देश में घुस आए कई आतंकी, प्रदर्शन में भी हुए शामिल

मुर्शिदाबाद हमले की शैडो प्लानिंग! हिंसा की आड़ में देश में घुस आए कई आतंकी, प्रदर्शन में भी हुए शामिल

By Newsdesk Admin
20/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल : वक्फ एक्ट के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जमकर हिंसा हुई, खासकर मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प में 3 लोगों की मौत हो और कई घायल हो गए थे. साथ ही बड़ी संख्या में लोग बेघर भी हो गए. हालांकि मुर्शिदाबाद में जिस तरह की हिंसा भड़की उस पर सवाल उठ रहे हैं और बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि इस तरह के हमले की साजिश करीब 3 महीने पहले ही बना ली गई थी. हिंसा की आड़ में कई लड़कों को बांग्लादेश से भारत में घुसा दिया गया.

Contents
  • 12 से 15 साल के लड़कों को घुसाने की कोशिश
  • हिंसा के शुरुआती 4 घंटे में कराया घुसपैठ
  • हिंसा के बाद अन्य शहरों में छुप गए लड़के

मुर्शिदाबाद हमले के पीछे क्या शैडो प्लानिंग थी? जिस तरह मुर्शिदाबाद हमले की योजना 3 महीने पहले बनाई गई थी, उसी तरह इस हमले के पीछे भी एक बड़ा मकसद भी तय किया गया था. खुफिया सूत्रों का कहना है कि भले ही हमले के पीछे का मुख्य मकसद हिंदुओं पर हमला करना रहा हो, लेकिन शैडो प्लानिंग और भी खतरनाक है. मुर्शिदाबाद हमले के पीछे मुख्य विचार हमले के दौरान या बाद में यहां ऐसी स्थिति बना देना था, जिसे पुलिस अकेले संभाल न सके.

12 से 15 साल के लड़कों को घुसाने की कोशिश

मुर्शिदाबाद मालदा क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल बॉर्डर पर जिन इलाकों में कंटीले तारों की बाड़ नहीं है, उन इलाकों से कुछ संभावित आतंकवादियों को भारत में तस्करी करके लाया जाए जिनका सामान्य परिस्थितियों में केंद्रीय सुरक्षा बलों या बीएसएफ की निगरानी से बचकर देश में घुसना संभव नहीं था.

योजना के तहत भेजे गए कई बांग्लादेशी लड़कों में जिन्हें भारत में रहने के लिए भेजा गया था. 12 से 15 साल की उम्र के ये लड़के गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ाई करेंगे और समय के साथ भारत के खिलाफ साजिश भी रचेंगे. इस तरह से बांग्लादेश कुछ संभावित आतंकवादियों के भारत में घुसाने की तैयारी थी.

हिंसा के शुरुआती 4 घंटे में कराया घुसपैठ

इसलिए, इस घुसपैठ को लेकर कुछ ऐसी परिस्थितियां बनानी थी, जिसे पुलिस संभाल न पाए और बीएसएफ को बुलाना पड़ जाए. नियमों के मुताबिक, अगर इंटरनेशनल बॉर्डर के 50 किलोमीटर के भीतर कुछ होता है, तो बीएसएफ उस जगह पर आ सकती है. इसका मकसद मामले को दूसरी दिशा में मोड़ना था.

एक तरफ पुलिस हिंसा को संभालने में उलझी हुई थी, इस बीच अहम 4 घंटे के दौरान कई अज्ञात लोग मौका पाकर बॉर्डर पार करते हुए देश के अंदर घुस आए, और हिंसा की आड़ में कहीं गायब से हो गए.

खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि जैसे इस तरफ से लोगों को हमलों के लिए चुना गया था, वैसे ही बॉर्डर पार भी ट्रेनिंग चल रही था. इस बीच भड़की हिंसा के दौरान बॉर्डर पार कर देश में घुसे कई युवक मुर्शिदाबाद के कुछ लोगों के साथ घुलमिल गए. ताकि ऐसा दिखे कि युवाओं की अनियंत्रित भीड़ लोगों पर हमला कर रही है.

हिंसा के बाद अन्य शहरों में छुप गए लड़के

हमले को लेकर खुफिया विभाग के पास जानकारी है कि बॉर्डर पार से आए ये युवा अब मुर्शिदाबाद में नहीं हैं, हो सकता है कि ये लड़के गुजरात के कई शहरों के अलावा चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, सिक्किम, केरल, ओडिशा में बंधुआ मजदूरी करने चले गए हों, और वे अगले कई सालों तक इसी भूमिका में रहेंगे.

कुल मिलाकर योजना यही है कि अभी भारत में घुसपैठ करा दो क्योंकि अगले कुछ सालों में बॉर्डर 100 फीसदी सील हो जाएगी. इसलिए बॉर्डर सील होने के बाद भी हमले होते रहें. आज घुसपैठ करने वाले युवा, जिसमें ज्यादातर 18 साल से कम उम्र के लड़के हैं और उनके खिलाफ कोई केस भी नहीं चल सकता. बड़े होने तक ये लड़के स्लीपर सेल बने रहेंगे और आम भारतीयों की तरह व्यवहार करेंगे.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: CGMSC गड़बड़ी पर अजय चंद्राकर और मंत्री श्याम बिहारी में तीखी नोकझोंक..
महिला जज को मिली जान से मारने की धमकी, 5 अरब की फिरौती की मांग
ब्लैकलिस्ट किए जाएंगे ये किसान, जानिए महाराष्ट्र सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
Sunny Deol Border Movie : बॉर्डर 2 से पहले जानिए ‘बॉर्डर’ की ताकत, मल्टीस्टार कास्ट, रिकॉर्ड कमाई और नेशनल अवॉर्ड्स की झड़ी
वक्फ के विरोध में बंगाल में फिर हिंसा, आगजनी-बमबाजी से दहला मुर्शिदाबाद, पुलिस पर पथराव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel on E20 Petrol
Bhupesh Baghel on E20 Petrol : भूपेश का BJP पर पलटवार: ‘अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाएं’

Bhupesh Baghel on E20 Petrol :मुद्दे पर केंद्र…

Balrampur Forest Guard Attack
Balrampur Forest Guard Attack : लकड़ी की अवैध कटाई रोकने पर फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, डंडे से हमले में हालत गंभीर

Balrampur Forest Guard Attack ; इस घटना के…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : ब्लेड से हमला कर नाबालिग को किया घायल, आरोपी बदमाश गिरफ्तार

Dhamtari Crime News : पुलिस ने गवाहों की…

Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी
Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी

जरूरतमंद को सहायता देना (Divyang News) केवल उसके…

Ram Gopal Agrawal Arrest
Ram Gopal Agrawal Arrest : शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई

Ram Gopal Agrawal Arrest:सभी पहलुओं पर स्थिति ED…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?