सीजी भास्कर, 21 जुलाई। लाल मैदान पावर हाउस भिलाई के प्रांगण में आज भूमिपूजन के साथ आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 की शुरुआत कर दी गई है।

आपको बता दें कि नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति समिति भिलाई की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समितियों में एक प्रमुख समिति है, जो कि पिछले 54 वर्षों से लाल मैदान प्रांगण में माता रानी के भव्य और अनोखे पंडाल का निर्माण करवा शारदीय नवरात्र उत्सव का आयोजन करते आ रही हैं। यह समिति के आयोजन का 55वां वर्ष है।

लाल मैदान शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान हर वर्ष मातारानी का भव्य और अनोखा पंडाल भिलाई शहर ही नहीं छत्तीसगढ़ समेत देश में अपनी अलग पहचान बनाए हुआ है।

समिति के महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि –
इस वर्ष पहले से बेहतर, भव्य और अनोखे पंडाल निर्माण के पूर्व श्रावण के द्वितीय सोमवार को माता रानी के पंडाल निर्माण के पूर्व भूमिपूजन का कार्यक्रम समिति के आचार्य बृजवासी महाराज द्वारा विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया।

उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि –
अब भूमिपूजन के बाद कल से ही बंगाल के सुप्रसिद्ध कारीगरों द्वारा 60 दिन पूर्व से ही माता रानी के भव्य पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जायेगा जो कि आगामी शारदीय नवरात्र तक पूर्ण कर लिया जाएगा।


भूमिपूजन कार्यक्रम में सुभाष नवयुवक जागृति समिति समिति के कोषाध्यक्ष शिव कुमार प्रजापति, संरक्षक महिमानंद सिंह, उपाध्यक्ष फत्तेलाल जंघेल, संयोजक गंगा प्रसाद विश्वकर्मा, सुधाकर कानतोड़े, कुबेरनाथ गुप्ता, अजरंगी गुप्ता, लक्की सिंह, आकाश गुप्ता, लक्की कानतोड़े, अनिरूद्ध गुप्ता, हरिन्द्र साह, धनंजय सिंह, हिमांशु वर्मा, मनोज तिवारी, सुरेश प्रजापति, अतुल, ऋषभ वर्मा, मनीष मौर्या, बंटी गुप्ता, नंदलाल साह, लक्की,अंश मालगन, श्रेयांस राजपूत, कामेश, राहुल शर्मा सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।