CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shardiya Navratri 2025 Mahashtami : शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी कल, जानें क्या रहेगा कन्या पूजन का मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025 Mahashtami : शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी कल, जानें क्या रहेगा कन्या पूजन का मुहूर्त

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Shardiya Navratri 2025 Mahashtami
Shardiya Navratri 2025 Mahashtami

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। शारदीय नवरात्र 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हुई है और 1 अक्टूबर तक चलेगी. वहीं 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. नवरात्र में अष्टमी-नवमी (Mahashtami 2025 Kanya Pujan Muhurat) का विशेष महत्व है. इस बार नवरात्र में दुर्गा अष्टमी 30 सितंबर, मंगलवार और महानवमी 1 अक्टूबर, बुधवार को है. शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि आज 29 सितंबर शाम 4 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होकर 30 सितंबर यानी कल शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी. आइए जानते हैं शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर कल कितने बजे तक कन्या पूजन किया जा सकता है.

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर हवन और कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त (Mahashtami 2025 Kanya Pujan Muhurat)

महाअष्टमी पर कल कन्या पूजन के लिए कई मुहूर्त रहेंगे. पहला मुहूर्त कल सुबह 5 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक कन्या पूजन का शुभ समय रहेगा. दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. आप अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट के बीच भी अष्टमी का कन्या पूजन कर सकते हैं.

महाअष्टमी पर हवन विधि (Mahashtami 2025 Havan Vidhi)

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. हवन कुंड को अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद हवन के लिए पवित्र स्थान पर हवन कुंड की स्थापना करें. हवन कुंड पर गंगाजल का छिड़काव करें. आम की लकड़ी, घी और कपूर से हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करें. अग्नि देव का ध्यान करें. हवन कुंड में देवी दुर्गा का ध्यान करते हुए कम से कम 108 बार आहुति डालें. अंत में जो हवन सामग्री बच जाए उसे एक पान के पत्ते में रखें, उसमें पूरी, हलवा, चना, सुपारी, लौंग आदि रखकर आहुति डालें. इसके बाद माता की आरती करें और माता को पूरी, हलवा या खीर का भोग लगाएं.

महाअष्टमी कन्या पूजन विधि (Mahashtami 2025 Kanya Pujan Vidhi)

कन्याओं को एक दिन पहले आमंत्रित करें. सभी कन्याओं के पांव को साफ जल, दूध और पुष्प मिले पानी से धोएं. फिर कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें. उसके बाद सभी कन्याओं को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाएं. फिर कन्याओं को भोजन कराएं. अंत में कन्याओं को उपहार देकर पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें.

Eid Namaz Timing : चांद के साथ आई खुशियों की सौगात: नमाज, फितरा और गले मिलकर मनाई जा रही ईद
महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 में क्षत्रिय समाज की महिलाओं का तीज मिलन, अनिमा चुनी गईं तीज क्वीन
मुहर्रम की छुट्टी पर है कंफ्यूजन..? 7 को खुले या बंद रहेंगे शेयर बाजार और बैंक…?
आज शाम 6 बजे बिलासपुर से रवाना होगी 14 कोच वाली अनरिजर्व महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से 31 जनवरी, 5, 8, 15 फरवरी को भी महाकुंभ स्पेशल
हरितालिका तीज 🟧 उपवास रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्यवती का मिलता है आशीर्वाद ✅ जानिए 5 या 6 कब है तीज व्रत का शुभ पूजन मुहूर्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?