CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आज शाम 6 बजे बिलासपुर से रवाना होगी 14 कोच वाली अनरिजर्व महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से 31 जनवरी, 5, 8, 15 फरवरी को भी महाकुंभ स्पेशल

आज शाम 6 बजे बिलासपुर से रवाना होगी 14 कोच वाली अनरिजर्व महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से 31 जनवरी, 5, 8, 15 फरवरी को भी महाकुंभ स्पेशल

By Newsdesk Admin
28/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जनवरी। छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के लिए आज शाम पहली ट्रेन रवाना होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुल छह स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है, जिनमें से पहली ट्रेन आज शाम बिलासपुर जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से आज शाम 6 बजे रवाना होकर उसलापुर (18:11-18:16 बजे), पेंड्रारोड (19:19-19:34बजे), अनूपपुर (20:08-20:13 बजे), उमरिया (21:43-21:48 बजे), कटनी (00:40-00:50 बजे), मैहर (01:34-01:36 बजे), सतना (02:02-02:07 बजे) एवं प्रयागराज स्टेशन कल सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुस्कर विपुल विलास राव ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज महाकुंभ की यात्रा अब और सुगम हो गई है। यह 14 कोच वाली अनरिजर्व ट्रेन एक फेरे के लिए चलाई जा रही है। यह विशेष ट्रेन उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी। 31 जनवरी से पांच और स्पेशल ट्रेनें शुरू की जाएंगी। दुर्ग-कटनी-दुर्ग रूट पर दो ट्रेनें चलेंगी, जिनमें से पहली (08761/08762) 31 जनवरी, 5 और 28 फरवरी 2025 को, तथा दूसरी (08793/08794) 14 फरवरी 2025 को चलेगी।अगली ट्रेन दुर्ग से होगी रवानाइन ट्रेनों में 22 कोच होंगे, जिनमें एक एसी-2, एक एसी-3, 14 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एसएलआर/आरडी कोच शामिल हैं। इसके अलावा, दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल 8 फरवरी को दुर्ग से और 10 फरवरी को वाराणसी से चलेगी।बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल 22 फरवरी को बिलासपुर से और 24 फरवरी को वाराणसी से रवाना होगी।गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग-टुंडला कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 15 फरवरी को दर्ग से टंडला के लिए चलेगी। 15 फरवरी को दुर्ग से टूंडला के लिए चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 08796 टुंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 17 फरवरी को टूंडला से दुर्ग के लिए चलेगी।

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
‘हिंदू हूं, पाकिस्तान में रहती हूं, यहां कोई डर नहीं’:हिंदू बोले- सरकार सिक्योरिटी देती है, मंदिरों में कभी धमाके नहीं होते
Temple Theft : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का ऐसे खुला राज, लाखों के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Breaking news 🛑 फर्जी आधार कार्ड से ज्वेलर्स को ठगने वाली दिल्ली की महिला दुर्ग में गिरफ्तार‌
दीपावली के अगले दिन Reel बनाने रेलवे ट्रैक गए दो दोस्त, हमसफ़र एक्सप्रेस की चपेट से गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?