CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तुर्किए को केरल सरकार की मदद का पुराना मुद्दा उठाकर शशि थरूर ने कई निशाने साधे हैं

तुर्किए को केरल सरकार की मदद का पुराना मुद्दा उठाकर शशि थरूर ने कई निशाने साधे हैं

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर 28 मई शशि थरूर का सितारा बुलंद है. पहलगाम अटैक के बाद से देश में अगर कोई उनको टक्कर दे रहा है, तो वो हैं असदुद्दीन ओवैसी. बाकी कोई नहीं. और, ये दोनों ही नेता विदेशों में पाकिस्तान की पोल खोल में जुटे हुए हैं – और घूम-घूम कर पूरी दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर में भारत के स्टैंड और पाकिस्तान के दावे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने सही तस्वीर पेश कर रहे हैं

विदेश दौरे पर होने के बावजूद शशि थरूर की घरेलू राजनीति में भी चर्चा जोरों पर है. खासकर केरल की राजनीति में. शशि थरूर ने चर्चा की नींव पहले ही रख दी थी. एक तरफ शशि थरूर राष्ट्रवादी माहौल में छाये हुए थे, और ऐन उसी वक्त वो मौके का सही इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपने इलाके की राजनीति के लिए कर रहे थे.शशि थरूर ने एक ही सोशल मीडिया पोस्ट से एक साथ तीन-तीन निशाने साध लिये. मामला भी माहौल को सूट कर रहा था. फिर फायदा तो कोई भी उठाना चाहता, शशि थरूर तो वैसे भी आने वाले केरल विधानसभा चुनाव पर नजर टिकाये हुए हैं.

23 मई को शशि थरूर ने X पर एक पोस्ट लिखा जिसमें तुर्किए को दी गई ₹10 करोड़ की मदद के लिए केरल की लेफ्ट सरकार को टार्गेट किया, और उसे सीधे वायनाड से जोड़ दिया. एक ऐसा मुद्दा जिसमें एक तीर से तीन निशाने साधे जा सकते थे.देखा जाये तो शशि थरूर के ये मुद्दा अब उठाये जाने का कोई असर नहीं है, लेकिन राजनीति में तो बहती गंगा में ऐसे भी हाथ धो लेने का फायदा मिलता ही है. बशर्ते, कोई दूर की कौड़ी बैठे बैठे खेलने की कोशिश करे.शशि थरूर ने राष्ट्रवाद का एजेंडा आगे बढ़ा दियाशशि थरूर ने केरल की पी. विजयन सरकार को जो मुद्दा उठाकर टार्गेट किया है, वो दो साल पुराना है.

लेकिन, पहलगाम अटैक के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए के पाकिस्तान के पक्ष में खड़े हो जाने के कारण मुद्दा गंभीर है. पाकिस्तान के सपोर्ट के कारण तुर्किए के सामानों का पूरे देश में विरोध हो चुका है, और शशि थरूर ने भी उसी गर्म माहौल में सोशल मीडिया के जरिये एक बयान जारी कर दिया है.असल में, 2023 में तुर्की में आये भूकंप के बाद केरल सरकार ने मानवीय आधार पर 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भेजी थी. शशि थरूर अब उसी बात के लिए सवाल उठा रहे हैं.

2023 में तुर्की और सीरिया में आये 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद भारत ने ऑपरेशन दोस्त चलाया था. ऑपरेशन के तहत तुर्की और सीरिया को मानवीय सहायता भेजी गई थी.केरल की लेफ्ट सरकार ने भी तभी तुर्की को ₹10 करोड़ की वित्तीय सहायता दी थी, जिसे राज्य के बजट में भी घोषित किया गया था. ये आर्थिक मदद विदेश मंत्रालय के माध्यम से तुर्की को दी गई थी. केरल सरकार ने इसे मानवीय आधार पर दी गई मदद बताया था.

पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का पलटवार, बोले – “50 करोड़ की गर्लफ्रेंड किसने कहा था?”
शिक्षा मंत्री की हालत नाज़ुक: बाथरूम में गिरने से ब्रेन क्लॉट, दिल्ली में चल रहा इलाज…
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर : आरक्षण प्रक्रिया पर लगी रोक, पंचायत विभाग ने जारी किया आदेश
National Herald Case: बीजेपी ने फूंका कांग्रेस का पुतला, राहुल और सोनिया गांधी पर लगाया बड़ा आरोप
Blood-red legacy : संपत्ति के लिए बेटे ने परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Narendra Modi Cabinet Reshuffle
Narendra Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, युवा चेहरों को मिल सकता है मौका!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में संभावित फेरबदल…

America Data Leak : अमेरिका में 15 करोड़ लोगों का डेटा लीक होने का दावा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत पहचान दस्तावेज डार्क वेब पर बिकने की खबर

अमेरिका में बड़े पैमाने पर डेटा लीक का…

Raigarh Police Arrest
Raigarh Police Arrest : पानी के छींटे पर विवाद, युवक पर दो बार फायरिंग कर भागा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने ग्वालियर से दबोचा

सड़क पर बारिश के पानी के छींटे पड़ने…

Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर
Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर

सीजी भास्कर, 03 सितंबर :  करेले की खेती…

Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता
Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

बांगो बांध का गेट (Bango Dam Gate Opening)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?