CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ये मेरी प्रेमिका, किसी और से नहीं होने दूंगी शादी’, अलीगढ़ में लड़की ने सहेली की इंगेजमेंट में काटा बवाल, कहानी सुन होने वाले दूल्हे ने लिया ये फैसला

ये मेरी प्रेमिका, किसी और से नहीं होने दूंगी शादी’, अलीगढ़ में लड़की ने सहेली की इंगेजमेंट में काटा बवाल, कहानी सुन होने वाले दूल्हे ने लिया ये फैसला

By Newsdesk Admin 03/03/2025
Share

सीजी भास्कर 3 मार्च यूपी के अलीगढ़ में एक लड़की की रिंग सेरेमनी में उसकी सहेली ने बवाल काट दिया. पैंट-शर्ट पहनकर आई सहेली का कहना था कि जिस लड़की की इंगेजमेंट हो रही है वह उसकी प्रेमिका है. पिछले 4 सालों से दोनों लिव इन में रह रहे हैं. अब वह किसी और से शादी कर रही है, जो मैं होने नहीं दूंगी.सहेली का आरोप है कि लड़की की वजह से उसका रिश्ता तीन बार टूट चुका है. लेकिन अब वह खुद शादी करने जा रही है.

रिंग सेरेमनी के दौरान दोनों में जमकर बहस हुई. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. देर रात चले हंगामे के बाद आखिरकार लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और इस तरह से रिंग सेरेमनी अधूरी रह गई. इलाके में लड़कियों के लेस्बियन होने की चर्चा है.दरअसल, बुलंदशहर की एक एमए पास लड़की का रिश्ता अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ तय हुआ था. बीती रात एक होटल में लड़की की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम था. होने वाला दूल्हा और लड़की दोनों स्टेज पर खड़े हुए थे.

तभी वहां एक पैंट-शर्ट पहने दूसरी युवती पहुंच गई और होने वाली दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाने लगी. इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. मौके पर हंगामा खड़ा हो गया.पैंट-शर्ट में आई युवती का नाम बीना बताया जा रहा है. उसने कहा कि वह और होने वाली दुल्हन दोनों चार साल से प्रेम संबंध में हैं. उधर, दुल्हन बनी लड़की उसकी बातों को नकारने लगी. इस पर बीना ने सबूत के तौर पर फोटो/वीडियो आदि दिखाए. उसने कहा कि मैंने इस लड़की की वजह से कहीं शादी नहीं की, मेरा रिश्ता टूट गया, अब ये खुद चोरी-छिपे शादी करने जा रही है.

बीना और दुल्हन बनी लड़की दोनों एक कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ते थे. बीना बीए पास है जबकि दूसरी लड़की एमए पास है. एक कोचिंग सेंटर में उनकी दोस्ती हुई. 2021 में एक शादी के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. परिवार के लोगों ने बीना का रिश्ता तीन बार तय किया लेकिन किसी तरह बीना ने रिश्ते तुड़वा दिए.बीना के मुताबिक, हम दोनों 4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में हैं. 2021 में मेरी दीदी की शादी हुई तो हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई. यह (सहेली) मुझे अपने घर पर बुलाया करती थी. मैंने बोला कि ये सब समाज में मान्य नहीं है लेकिन यह नहीं मानी. मैंने कई बार इसकी मम्मी से बात करने की कोशिश की लेकिन यह मरने की धमकी देकर मुझसे मना कर देती थी, तो मैंने फिर इससे कहा कि आगे हम अपने मां-बाप को बता देंगे और साथ रहेंगे.

उसने कहा कि अगर साथ ना रहेंगे तो हम भाग जाएंगे.बकौल बीना- टाइम बढ़ता चला गया. मेरे मम्मी-पापा और भैया लड़का देखने लगे तो मैंने इसको बताया. जिसपर इसने कहा कि कैसे भी करके शादी तुड़वाओ. जो भी रिश्ता आता था मैं उसको तोड़ देती थी. भैया तीन-चार महीना पहले एक रिश्ता तय कर कर आए थे. गोद भराई आदि हो गई थी. जिसपर सहेली ने पंखे से फांसी लगाने की धमकी दी. ऐसे में वो रिश्ता भी तोड़ना पड़ा. ये सब होने के बाद अब स्वयं शादी करने जा रही है.

मैंने भी इससे बहुत रिक्वेस्ट की लेकिन यह नहीं मानी.इन सबके बीच होने वाले दूल्हे ने इंगेजमेंट को कैंसल कर दिया. उसने कहा कि लेस्बियन लड़की से कौन शादी करेगा. ये रिश्ता नहीं हो पाएगा. स्टेज पर काफी हंगामा हुआ, हम लोगों की फजीहत हुई है.

You Might Also Like

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Newsdesk Admin 03/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

01/03/2026
देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?