सीजी भास्कर, 12 दिसंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल (Shivraj Patil News) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने शुक्रवार (12 दिसंबर) सुबहर करीब 6:30 बजे 90 की उम्र में अंतिम सांस ली। पाटिल ने महाराष्ट्र के लातूर स्थित अपने आवास पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके चलते घर पर ही उनकी देखभाल की जा रही थी।
पाटिल का राजनीतिक करियर
शिवराज पाटिल लंबे समय तक राजनीति का हिस्सा रहे। वह कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। वह लोकसभा स्पीकर भी रह चुके हैं। इसके अलावा पाटिल ने केंद्रीय कैबिनेट में कई अहम पद का भार संभाला।
https://x.com/ANI/status/1999308603837284839?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1999308603837284839%7Ctwgr%5Eed5670899c4298940f3ff979ecd90bb2d2f54f7e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bhaskarhindi.com%2Fpolitics%2Fshivraj-patil-news-shivraj-patil-is-no-more-former-home-minister-is-not-alive-politics-1224478




