CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shivrinarayan Mela Accident : शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, झूला संचालक पर FIR दर्ज

Shivrinarayan Mela Accident : शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, झूला संचालक पर FIR दर्ज

By Newsdesk Admin 11/02/2026
Share
Shivrinarayan Mela Accident
Shivrinarayan Mela Accident

सीजी भास्कर 11 फ़रवरी। प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेला में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी (Shivrinarayan Mela Accident) मच गई, जब मेले में लगा आकाश झूला अचानक टूट गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने झूला संचालक उमेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला चलते समय अचानक उसका एक हिस्सा टूट गया, जिससे झूले में बैठे लोग नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मेले में चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस हादसे में भूमिका कश्यप (23 वर्ष), पिता राखीराम कश्यप, निवासी मालदा, जिला सक्ती के सिर में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर (Shivrinarayan Mela Accident) किया गया है। वहीं चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष), पिता दिलीप कश्यप, निवासी बहुत, जिला सक्ती का इलाज शबरी अस्पताल, शिवरीनारायण में चल रहा है।

इसके अलावा गीताबाई साहू (50 वर्ष), पति ध्रुव साहू, निवासी न्यू थाना पामगढ़ को भी हादसे में चोटें आई हैं। उनकी चोटें साधारण बताई जा रही हैं और उनका इलाज भी शबरी अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना तकनीकी जांच के झूलों का संचालन (Shivrinarayan Mela Accident) किया जा रहा था। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर झूला संचालक से पूछताछ की जा रही है और मेले में लगे अन्य झूलों की भी सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।

You Might Also Like

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा

Bird Flu Alert: तख्तपुर की सड़कों पर बिखरी मुर्गियों की लाशें, संक्रमण के खतरे से दहशत में लोग

Newsdesk Admin 11/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर, 29 मार्च। प्रदेश में गर्मी का असर…

Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा

जांजगीर-चांपा, 29 मार्च। जिले में एक सनसनीखेज लूट…

Bird Flu Alert: तख्तपुर की सड़कों पर बिखरी मुर्गियों की लाशें, संक्रमण के खतरे से दहशत में लोग

तख्तपुर, 29 मार्च। बिलासपुर के बाद अब तख्तपुर…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

29/03/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?