CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shramshree Yojana : पलायन रोकने को सरकार प्रतिमाह देगी 5-5 हजार रुपये,  22 लाख, 40 हजार प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा योजना का लाभ

Shramshree Yojana : पलायन रोकने को सरकार प्रतिमाह देगी 5-5 हजार रुपये,  22 लाख, 40 हजार प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा योजना का लाभ

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share
Shramshree Yojana
Shramshree Yojana

Shramshree Yojana : बंगाल की ममता सरकार प्रवासी बंगाली श्रमिकों का पलायन रोकने, उनके रोजगार की व्यवस्था करने तथा उनकी आर्थिक सहायता के लिए श्रमश्री योजना शुरू करेगी। इसके तहत पांच-पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय नवान्न में योजना की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में प्रवासी बंगाली श्रमिक उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में राज्य में 10 हजार लोग वापस आए हैं। इन्हें फिर दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े, इसे ध्यान में रखकर यह योजना शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर रहने वाले सभी 22 लाख, 40 हजार प्रवासी श्रमिकों को श्रमश्री योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत प्रवासी बंगाली श्रमिकों को  5,000 रुपये के एकमुश्त भुगतान के साथ एक साल तक प्रति महीने पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। जब तक कि नए काम की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में नोडल विभाग, श्रम विभाग है। इस योजना के लिए श्रमश्री पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिस पर पंजीकरण कराने पर प्रवासी श्रमिकों एक आइ-कार्ड दिया जाएगा। इससे उन्हें राज्य सरकार की सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रवासी बंगाली श्रमिकों के पास अगर कौशल है, तो जरूरत पड़ने पर उन्हें उत्कर्ष बांग्ला योजना (कौशल योजना) के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा और रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा उन्हें जाब कार्ड, भोजन साथी (खाद्य योजना) कार्ड, स्वास्थ्य साथी (स्वास्थ्य बीमा योजना) कार्ड दिए जाएंगे। अगर घर नहीं है, तो सामुदायिक कोचिंग सेंटर में रहने की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के लिए स्कूल में दाखिला की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें कन्याश्री (छात्राओं के लिए आर्थिक सहायता योजना) और शिक्षाश्री (पढाई के लिए आर्थिक सहायता योजना) का लाभ भी मिलेगा।

Earthquake : बहुमंजिला इमारत की छत पर था स्विमिंग पूल, इतना तेज आया भूकंप कि पलक झपकते ही हो गया खाली
Power Consumption Drop : नवंबर में बिजली की खपत 0.31% घटी, पहुंची 123.40 अरब यूनिट
शेमार जोसेफ पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, 11 महिलाओं ने दर्ज कराई FIR, एक नाबालिग भी शामिल
Farhan ICC Gun Celebration: एशिया कप में जश्न विवाद, ICC में फरहान और रऊफ ने दिया अपना पक्ष
झूठ परोसने में माहिर भूपेश बघेल स्कूल बंदी के सवाल पर क्यों हो गए मौन – रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Alderman Appointment : दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में एल्डरमैन नियुक्त, विभाग ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 02 जुलाई। रायपुर संभाग के बाद…

PF Bribery Case
PF Bribery Case : PF भुगतान कराने के बदले मांगी 10 हजार की रिश्वत, बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  दुर्ग जिले में…

Molestation Case : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  रायगढ़ जिले में…

Marriage Promise Case
Marriage Promise Case  : शादी का वादा कर बने संबंध, फिर शादी से इनकार, हाई कोर्ट ने कहा- हर ऐसा मामला रेप नहीं

सीजी भास्कर, 02 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी…

Minor Girl Rape
Minor Girl Rape : प्यार का झांसा देकर 16 साल की छात्रा से होटल में रेप, 10 महीने तक ब्लैकमेल कर लूटता रहा आबरू!

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  न्यायधानी बिलासपुर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?